फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान लें काम की बात: घर में 10 एलईडी बल्ब रोज 10 घंटे जलाने पर कितना बिल आएगा? नहीं जानते अधिकतर लोग

Fri, 20 Nov 2026 11:23 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Electricity Bill: घर में लगे एलईडी बल्ब कम बिजली खर्च करते हैं, लेकिन इनकी संख्या और इस्तेमाल का समय बढ़ने पर खपत भी बढ़ती है
  • अगर आप रोजाना 10 घंटे 10 एलईडी बल्ब जलाते हैं, तो महीने में कितनी यूनिट बिजली खर्च होगी और कितना बिल आएगा? इसका पूरा गणित यहां समझ सकते हैं
विज्ञापन
1 of 5
LED बल्ब कितनी बिजली खर्च करते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
LED Bulb Electricity Consumption: आजकल ज्यादातर घरों में रोशनी के लिए एलईडी बल्ब का इस्तेमाल किया जाता है। पुराने बल्ब के मुकाबले एलईडी कम बिजली खर्च करते हैं। इसी वजह से लोग घर के लगभग हर कमरे में एलईडी बल्ब लगाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी हिसाब लगाया है कि घर में लगे 10 एलईडी बल्ब रोजाना 10 घंटे जलते हैं, तो महीने के बिजली बिल पर कितना असर पड़ता है?

अक्सर लोगों को लगता है कि एलईडी बल्ब बहुत कम बिजली लेते हैं, इसलिए इनसे बिजली बिल पर कोई खास फर्क नहीं पड़ता। हालांकि, बल्ब की वाट क्षमता और इस्तेमाल के समय के हिसाब से बिजली की खपत बदलती रहती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में एलईडी बल्ब के इस्तेमाल और बिजली बिल के बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
LED बल्ब कितनी बिजली खर्च करते हैं? - फोटो : AI Generated
10 एलईडी बल्ब से कितनी बिजली खर्च होगी?
  • सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि घरों में इस्तेमाल होने वाले एलईडी बल्ब अलग-अलग क्षमता में आते हैं
  • आमतौर पर 5 वॉट, 9 वॉट, 12 वॉट और 15 वॉट के एलईडी बल्ब बाजार में उपलब्ध हैं
  • ऐसे में अगर 9 वॉट वाले एलईडी बल्ब घर में 10 लगे हैं और हर बल्ब 9 वॉट का है
  • तो ऐसे में सभी बल्ब मिलकर 90 वॉट बिजली की खपत करेंगे यानी 10 बल्बों की कुल क्षमता 90 वॉट या 0.09 किलोवॉट होगी
विज्ञापन

3 of 5
LED बल्ब कितनी बिजली खर्च करते हैं? - फोटो : AI Generated
  • अब अगर इन्हें रोजाना 10 घंटे जलाया जाता है, तो एक दिन में बिजली की खपत 0.09 किलोवॉट×10 घंटे = 0.9 यूनिट होगी
  • ऐसे में समझा सकता है कि रोजाना 0.9 यूनिट बिजली खर्च होगी

4 of 5
LED बल्ब कितनी बिजली खर्च करते हैं? - फोटो : एआई जनरेटेड
महीने में कितना आएगा बिजली बिल?
  • अगर यही 10 एलईडी बल्ब रोजाना 10 घंटे जलते हैं, तो 30 दिनों में कुल बिजली की खपत 27 यूनिट होगी
  • अब बिजली बिल का हिसाब आपके इलाके में लागू प्रति यूनिट दर पर निर्भर करेगा
  • उदाहरण के लिए अगर बिजली की दर 6 रुपये प्रति यूनिट है, तो 27 यूनिट का खर्च 162 रुपये होगा
  • वहीं, 8 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से 216 रुपये और 10 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से 270 रुपये खर्च होंगे
  • ऐसे में समझा जा सकता है कि 9 वॉट के 10 एलईडी बल्ब रोजाना 10 घंटे जलाने पर महीने का खर्च लगभग 162 से 270 रुपये के बीच हो सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LED बल्ब कितनी बिजली खर्च करते हैं? - फोटो : AI Generated
बिजली का बिल कम कैसे रखें?
  • एलईडी बल्ब इस्तेमाल करने के बावजूद कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है
  • जिस कमरे में जरूरत न हो, वहां की लाइट बंद रखें
  • दिन के समय प्राकृतिक रोशनी का इस्तेमाल करें
  • हमेशा अच्छी क्वालिटी, कंपनी और सही स्टार रेटिंग वाले एलईडी बल्ब ही खरीदें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें