How much unit electricity ac consume in 8 hours: मई का महीना चल रहा है, चिलचिलाती गर्मी से कई लोग काफी परेशान हैं। कई घरों में कूलर और पंखा चलाने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। इस कारण गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग अपने घरों में एसी लगवा रहे हैं। भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए एसी काफी कारगर उपाय है। गर्मी के सीजन में डिहाईड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा काफी ज्यादा रहता है, ऐसे में एसी की उपयोगिता काफी बढ़ जाती है। एसी का उपयोग करने से इस तरह की बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। हालांकि, एसी का उपयोग करने पर बिजली की काफी खपत होती है। ज्यादातर लोग अपने घरों में 1 टन या 1.5 टन एसी का उपयोग करते हैं। कई लोगों का यह सवाल रहता है कि आखिर 1 टन एसी का उपयोग 8 घंटे करने पर कितने यूनिट बिजली की खपत होती है? अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।