फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएफ खाते से कितना पैसा निकाल सकते हैं आप? यहां जानें लिमिट और नियम

Thu, 15 Oct 2026 09:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

EPFO Rules: जरूरत पड़ने पर आप पीएफ खाते से पैसे निकाल सकते हैं। बेरोजगारी, बीमारी, शादी, पढ़ाई या मकान जैसी जरूरतों के लिए अलग-अलग नियम लागू होते हैं जिनके तहत आप अपने पीएफ खाते से पैसे निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
PF खाते से कितने पैसे निकाल सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
PF Withdrawal Rules In Hindi: नौकरीपेशा लोगों की सैलरी से हर महीने PF के लिए योगदान कटता है। इसमें कर्मचारी के साथ नियोक्ता यानी कंपनी का भी योगदान शामिल होता है। वहीं, पीएफ खाते में जमा पैसे पर सालाना  ब्याज भी मिलता है।

दूसरी तरफ आजकल पीएफ के पैसों को निकालना बेहद आसान हो गया है, क्योंकि सबकुछ ऑनलाइन हो चुका है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपने पीएफ खाते से कितने पैसे निकाल सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
PF खाते से कितने पैसे निकाल सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
नौकरी छूटने पर PF खाते से कितना पैसा निकाल सकते हैं?
  • ईपीएफओ के नियमों के तहत, नौकरी छूटने पर कर्मचारी अपने PF बैलेंस का 75 प्रतिशत तक तुरंत निकाल सकता है
  • इसमें कर्मचारी और नियोक्ता के योगदान के साथ जमा ब्याज भी शामिल होता है
  • जबकि, बाकी बची हुई 25 प्रतिशत रकम एक साल तक बेरोजगार रहने की स्थिति में निकाली जा सकती है
  • इसलिए नौकरी छूटते ही पूरे PF बैलेंस को निकाल पाना संभव नहीं है  
विज्ञापन

3 of 5
PF खाते से कितने पैसे निकाल सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
बीमारी, शादी और पढ़ाई के लिए PF खाते से कितने पैसे निकाल सकते हैं?
  • PF खाते से केवल नौकरी छोड़ने पर ही पैसा नहीं निकाला जाता
  • कुछ जरूरी जरूरतों के लिए नौकरी करते हुए भी आंशिक निकासी की सुविधा मिलती है यानी आप नौकरी में रहते हुए कुछ पैसे कुछ जरूरतों के लिए पीएफ खाते से निकाल सकते हैं

4 of 5
PF खाते से कितने पैसे निकाल सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • ईपीएफओ से पैसे निकालने के नए नियमों के तहत, बीमारी, शिक्षा, शादी, मकान से जुड़ी जरूरतों और विशेष परिस्थितियों में निर्धारित शर्तों के तहत रकम निकाली जा सकती है
  • आंशिक निकासी के लिए न्यूनतम सदस्यता अवधि सामान्य रूप से 12 महीने रखी गई है
  • आप ऐसे में 75 प्रतिशत तक पीएफ खाते से पैसे निकाल सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PF खाते से कितने पैसे निकाल सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कैसे निकाल सकते हैं पीएफ के पैसे?
  • सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं
  • फिर यहां पर लॉगिन करें और फिर ऑनलाइन सर्विसेज वाली कैटेगरी में क्लेम पर क्लिक करें
  • अब अपना बैंक खाता नंबर भरें और वेरिफाई करें
  • इसके बाद एडवांस क्लेम का विकल्प चुनना है और फिर पैसे निकालने का कारण चुनें, एड्रेस भरें और बाकी जानकारी भर दें
  • आखिर में मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे दर्ज कर सबमिट कर दें
  • इसके बाद सबकुछ सही रहने में कुछ दिनों के भीतर आपके बैंक खाते में पैसे आ जाएंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें