फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेविंग अकाउंट में रखे पैसों पर कितना मिलता है ब्याज और कब लगता है टैक्स? जानिए नियम

Thu, 12 Nov 2026 05:50 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Savings Account Interest Exemption: सामान्यतौर पर बैंक बचत खातों की जमा राशि पर आमतौर पर 2.5% से 4% तक सालाना ब्याज मिलता है।
  • धारा 80TTA के तहत बैंक ब्याज पर 10,000 रुपये तक की आय पूरी तरह टैक्स फ्री होती है।
विज्ञापन
1 of 5
सेविंग अकाउंट ब्याज दर - फोटो : AI
Savings Account Interest Rate India: हम सभी अपनी गाढ़ी कमाई का कुछ हिस्सा सुरक्षित रखने और जरूरत पड़ने पर आसानी से निकालने के लिए बैंक के सेविंग यानी बचत खाते में जमा करते हैं। बैंक इस रकम पर हमें हर साल या तिमाही के हिसाब से कुछ ब्याज भी देता है, जिसे हम अपनी अतिरिक्त कमाई मानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बैंक खाते में मिलने वाले इस ब्याज पर भी सरकार द्वारा टैक्स वसूला जाता है?

बहुत से आम लोगों को इस बात की पूरी जानकारी नहीं होती है कि बैंक उन्हें कितना ब्याज दे रहा है और उस पर टैक्स की गणना कैसे की जाती है। यदि आप भी अपने बैंक खाते के इन नियमों से अनजान हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए बहुत ही सरल भाषा में जानते हैं कि सेविंग अकाउंट के ब्याज और टैक्स से जुड़े नियम क्या कहते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बैंक - फोटो : Adobe Stock
कितना मिलता है ब्याज?
  • देश के अधिकांश बड़े और छोटे सरकारी तथा प्राइवेट बैंक सामान्य बचत खातों की जमा राशि पर सालाना करीब 2.5 प्रतिशत से लेकर 4 प्रतिशत तक का ब्याज देते हैं।
  • हालांकि, कुछ छोटे वित्त बैंक यानी स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इस पर 6 से 7 प्रतिशत तक का ब्याज भी ऑफर करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बैंक - फोटो : Adobe Stock
टैक्स छूट से जुड़ा नियम?
  • आयकर अधिनियम की धारा 80TTA के तहत सामान्य नागरिकों को एक वित्त वर्ष में बैंक बचत खाते से मिलने वाले ब्याज पर 10,000 रुपये तक की टैक्स छूट मिलती है।
  • अगर आपका ब्याज इस सीमा के भीतर है, तो आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए धारा 80TTB के तहत यह सीमा 50,000 रुपये है।

4 of 5
बैंक - फोटो : Adobe Stock
टैक्स कब भरना पड़ता है?
  • अगर आपके सभी बैंक खातों से मिलने वाले ब्याज की कुल सालाना राशि निर्धारित छूट सीमा यानी 10,000 रुपये से अधिक हो जाती है, तो वह अतिरिक्त राशि आपकी कुल आय में जोड़ दी जाती है।
  • इसके बाद आपकी टैक्स स्लैब के अनुसार उस पर लागू होने वाला आयकर आपको सरकार को चुकाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या टीडीएस कटता है? - फोटो : Freepik
क्या टीडीएस कटता है?
  • सामान्य बचत खातों के ब्याज पर बैंक आमतौर पर टीडीएस यानी टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स नहीं काटते हैं, जो कि फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी के नियमों से अलग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें