फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 500 रुपये महीने की SIP से 20 साल में कितना फंड बनेगा? गणित देखकर घूम जाएगा दिमाग

Mon, 16 Nov 2026 05:38 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Mutual Fund SIP Calculator India: हर महीने सिर्फ 500 रुपये की एसआईपी से 20 साल में कुल 1,20,000 रुपये की मूल राशि जमा होती है।
  • 12% की अनुमानित दर से ग्रोथ मिलने पर 20 साल बाद लगभग 4 लाख से भी बड़ा फंड जुटाया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
500 रुपये महीने की एसआईपी - फोटो : AI
How To Grow Wealth With SIP: अक्सर लोगों के मन में यह भ्रम रहता है कि शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए बहुत बड़ी रकम की जरूरत होती है, जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। आज के समय में देश का आम नागरिक भी सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी एसआईपी के जरिए बहुत ही छोटी-छोटी बचतों से अपने भविष्य के लिए बड़ा फंड तैयार कर सकता है।

अगर आप हर महीने मात्र 500 रुपये की भी छोटी बचत करके एसआईपी में निवेश करना शुरू करते हैं, तो लंबी अवधि में इसका जादू देखकर आपका दिमाग घूम जाएगा। अनुशासन के साथ किया गया यह छोटा निवेश कंपाउंडिंग के दम पर बहुत बड़ा रिटर्न दे सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि 500 रुपये महीने की एसआईपी से 20 साल में कुल कितना फंड तैयार हो सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कितना पैसा होगा जमा? - फोटो : AdobeStock
कितना पैसा होगा जमा?
  • अगर आप हर महीने नियमित रूप से 500 रुपये की एसआईपी करते हैं, तो पूरे 20 साल यानी 240 महीनों में आपकी कुल जमा की गई मूल राशि सर्फ 1,20,000 रुपये होती है।
  • यह एक ऐसा छोटा सा खर्च है जिसे कोई भी आम इंसान आसानी से बचा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
कितना मिलेगा रिटर्न? - फोटो : AdobeStock
कितना मिलेगा रिटर्न?
  • म्यूचुअल फंड बाजार में दीर्घकालिक निवेश पर औसतन 12% या उससे अधिक का शानदार वार्षिक रिटर्न मिलने की उम्मीद रहती है।
  • इस हिसाब से जब आपके 20 साल पूरे होते हैं, तो कंपाउंडिंग की ताकत से आपका यह छोटा सा पैसा बढ़कर लगभग 4 लाख 60 हजार रुपये तक पहुंच जाता है।

4 of 5
कंपाउंडिंग का जादू? - फोटो : AdobeStock
कंपाउंडिंग का जादू?
  • इस निवेश की सबसे बड़ी खूबी चक्रवृद्धि ब्याज यानी कंपाउंडिंग की ताकत है, जिसमें आपको केवल आपके द्वारा जमा किए गए पैसों पर ही नहीं बल्कि मिलने वाले ब्याज पर भी लगातार मुनाफा मिलता है।
  • जितने लंबे समय तक आप निवेश जारी रखेंगे, यह रिटर्न उतनी ही तेजी से बढ़ता जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शुरुआत कैसे करें? - फोटो : AdobeStock
शुरुआत कैसे करें?
  • आज के डिजिटल दौर में किसी भी अच्छी फाइनेंस एप के जरिए घर बैठे मात्र 500 रुपये से अपना एसआईपी खाता शुरू किया जा सकता है।
  • छोटी उम्र या कम कमाई में भी इस तरह की आदत डालकर भविष्य के लिए एक मजबूत आर्थिक सुरक्षा चक्र तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें