फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: क्या आप जानते हैं ट्रेन हादसे में कितना मुआवजा देता है रेलवे? यात्रीगण ध्यान दें

Thu, 25 Jun 2026 11:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian Railway Accident Hone Par Kitna Compensation Deta Hai: अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं तो आपको रेलवे के मुआवजे वाले नियम के बारे में जरूर पता होना चाहिए, जो दुर्घटना के समय लागू होता है।
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन हादसे में यात्रियों को कितना मुआवजा मिलता है? - फोटो : Amar Ujala AI
Indian Railways Compensation Rules: भारतीय रेलवे हर रोज एक बड़ी संख्या में अलग-अलग जगहों के लिए ट्रेनों का संचालन करती है। गंतव्य तक ट्रेन समय पर पहुंच सके, इसके लिए रेलवे के कई अधिकारी जमीन पर रहकर काम करते हैं।

रेलवे ने अलग-अलग चीजों को लेकर अलग-अलग नियम बना रखे हैं। जैसे- अगर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होती है तो किस आधार पर कितना मुआवजा दिया जाएगा। तो चलिए जानते हैं अगर ट्रेन हादसा होने पर कितना मुआवजा मिलता है...
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन हादसे में यात्रियों को कितना मुआवजा मिलता है? - फोटो : AdobeStock
ट्रेन हादसा होने पर कितना मुआवजा मिलता है?
  • हादसा होने पर ट्रेन यात्रियों की मदद रेलवे के नियमों के तहत की जाती है
  • इसमें टिकट बुकिंग के समय लिए जाने वाले ट्रैवल इंश्योरेंस का भी फायदा मिल सकता है
  • इसके लिए ट्रेन टिकट बुक करते समय कुछ पैसे लिए जाते हैं
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन हादसे में यात्रियों को कितना मुआवजा मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
  • ट्रेन हादसे में अगर किसी यात्री की जान चली जाती है, तो रेलवे यात्रा बीमा के तहत उसके परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जा सकता है
  • दिव्यांग होने पर भी 10 लाख रुपये तक की रकम दी जाती है

4 of 5
ट्रेन हादसे में यात्रियों को कितना मुआवजा मिलता है? - फोटो : AdobeStock
  • रेलवे ट्रैवल इंश्योरेंस के तहत ट्रेन हादसे में घायल हुए यात्रियों की भी आर्थिक मदद की जाती है
  • ट्रेन हादसे में अगर किसी यात्री को स्थायी आंशिक दिव्यांगता होती है, तो उसे 7.5 लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जा सकता है
  • जबकि, घायल हुए यात्रियों को अस्पताल में भर्ती होने के लिए 2 लाख रुपये तक की मदद की जा सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन हादसे में यात्रियों को कितना मुआवजा मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
  • इसके अलावा जब कोई ट्रेन हादसा होता है, तो सरकारें भी आर्थिक मदद करती है
  • जहां केंद्र सरकार आर्थिक सहायता राशि मृतकों के परिवारों और घायलों को देती है
  • वहीं, राज्य सरकारें भी मदद करती है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें