फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cooler Tips: रोज 8 घंटे कूलर चलाने पर महीने में कितने यूनिट बिजली की होगी खपत? जानें यहां

Sun, 31 May 2026 06:57 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Cooler electricity consumption: गर्मियों में कूलर राहत तो देता है, लेकिन कई लोग इसकी बिजली खपत को लेकर अक्सर परेशान रहते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Cooler Electricity Consumption - फोटो : AI Generated

Cooler chalane par kitna bill aata hai: गर्मी के मौसम में कूलर का खूब इस्तेमाल होता है। एसी की तुलना में यह अफॉर्डेबल होता है और कम खर्च में ठंडक भी देता है। हालांकि, कई लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि आखिर रोजाना कई घंटे कूलर चलाने पर बिजली के बिल की कितनी खपत होती है? बिजली की खपत मुख्य रूप से कूलर की मोटर क्षमता, पंप और फैन की पावर रेटिंग पर निर्भर करने का काम करती है। अगर आपको अपने कूलर की वॉट क्षमता के बारे में पता है, तो आप आसानी से यह अनुमान लगा सकते हैं कि महीने के अंत में बिजली पर कितना खर्च आ सकता है?

विज्ञापन

2 of 5
कूलर - फोटो : Freepik

रोजाना 8 घंटे चलाने पर कूलर कितनी बिजली की खपत करता है?

  • आप इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की बिजली खपत का अनुमान उसकी वॉट क्षमता और उपयोग के घंटों के बारे में पता करके लगा सकते हैं।
  • उदाहरण के लिए यदि किसी कूलर की क्षमता 200 वॉट के आसपास है और उसे प्रतिदिन 8 घंटे तक चलाया जाता है, तो वह एक दिन में लगभग 1.6 यूनिट बिजली की खपत कर सकता है।
  • इस आंकड़े को पूरे महीने में जोड़ने पर आपको कुल खपत का अंदाजा लग जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
कूलर - फोटो : Freepik

मध्यम क्षमता वाले कूलर में महीने की बिजली खपत कितनी होती है?

  • मध्यम क्षमता वाले कूलर आमतौर पर 150 से 200 वॉट के बीच होते हैं।
  • अगर इस तरह के कूलर लगातार 30 दिनों तक रोजाना 8 घंटे उपयोग आप करते हैं, तो मासिक खपत लगभग 36 से 48 यूनिट के बीच रह सकती है।
  • हालांकि, ध्यान देने वाली बात है कि वास्तविक खपत मॉडल, मोटर की गुणवत्ता, पानी के पंप और स्पीड सेटिंग पर भी निर्भर करती है।
  • यही वजह है कि अलग-अलग ब्रांड के कूलरों में बिजली का खर्च भी अलग हो सकता है।

4 of 5
कूलर - फोटो : Freepik

बिजली बिल कम करने के लिए कूलर का रखरखाव कैसे करें?

  • बिजली बिल का अनुमान लगाने के लिए आपको अपने राज्य या क्षेत्र में लागू प्रति यूनिट बिजली की दर क्या है? यह जानना होगा।
  • आपको अपने कूलर की नियमित सफाई, मोटर की समय-समय पर जांच और सही स्पीड सेटिंग करनी चाहिए।
  • यह बिजली की बचत करने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Cooler - फोटो : AdobeStock

कूलर से बिजली बचाने के और क्या तरीके हैं?

  • इन सब के अलावा जरूरत न होने पर कूलर बंद रखना और कमरे में पर्याप्त वेंटिलेशन बनाए रखना भी जरूरी है।
  • अगर आप कूलर का सही उपयोग करते हैं और उसका रखरखाव करते हैं, तो कूलर न केवल बेहतर कूलिंग देता है बल्कि बिजली बिल को भी संतुलित रखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें