फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Name Change Rule: 1-2 या फिर 3, आखिर आधार कार्ड में कितनी बार बदल सकते हैं नाम? नियम जानें

Thu, 06 Aug 2026 11:24 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aadhaar Card Mein Name Kitni Baar Change Karwa Sakte Hain: क्या आप भी अपने आधार कार्ड में नाम बदलवाना चाहते हैं? तो इसके लिए आपको ये जरूर चेक कर लेना चाहिए कि आखिर नाम बदलवाने की लिमिट क्या है?
विज्ञापन
1 of 6
आधार कार्ड में नाम बदलवाने की लिमिट क्या है? - फोटो : Amar Ujala AI
Aadhaar Card Name Change Process And Rules: आधार कार्ड की जरूरत हमें कई तरह के कामों में पड़ती रहती है। कभी किसी सरकारी तो कभी किसी गैर-सरकारी काम के लिए। आधार से जुड़े ओटीपी भी चाहिए होते हैं।

आधार में कार्डधारक की बायोमेट्रिक (फिंगर प्रिंट, आइरिस आदि) और डेमोग्राफिक  जानकारी (नाम, पता, जन्मतिथि आदि) होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर किसी वजह से आपको अपने आधार कार्ड में नाम बदलवाना है तो इसका क्या नियम है? आप कितनी बार आधार में नाम को बदलवा सकते हैं? चलिए जानते हैं आधार में नाम को कितनी बार बदलवाया जा सकता है...
विज्ञापन

2 of 6
आधार कार्ड में नाम बदलवाने की लिमिट क्या है? - फोटो : Amar Ujala
कितनी बार बदलवा सकते हैं आधार में नाम?
  • भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई के नियमों के मुताबिक, आधार में 2 बार नाम बदलवा सकते हैं
  • इसलिए जब भी अपने आधार में नाम अपडेट करवाएं, तो चेक कर लें वरना आगे आपको दिक्कत हो सकती है
  • आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाकर आधार में नाम अपडेट करवा सकते हैं
विज्ञापन

3 of 6
आधार कार्ड में नाम बदलवाने की लिमिट क्या है? - फोटो : Adobe Stock
क्या 2 बार की लिमिट खत्म होने पर आधार में नाम नहीं बदलवा सकते?
  • आप अगर अपने आधार कार्ड में 2 बार नाम बदलवा चुके हैं, तो आपने अपनी लिमिट को पूरा कर लिया है
  • हालांकि, कुछ मामलों में छूट मिल सकती है
  • इसमें आप Exception Update प्रोसेस यानी अपवाद अपडेट प्रोसेस के जरिए आवेदन कर सकते हैं
  • ध्यान रहे सिर्फ वैध कारण और जरूरी डॉक्यूमेंट्स होने पर ही नाम अपडेट करवाने का ये तीसरा मौका मिलता है

4 of 6
आधार कार्ड में नाम बदलवाने की लिमिट क्या है? - फोटो : Adobe Stock
इसके लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स देने होंगे?
  • नाम बदलने का कारण
  • संपर्क के लिए जरूरी अन्य डिटेल्स
  • आधार अपडेट रिक्वेस्ट नंबर
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • संबंधित डॉक्यूमेंट्स की जानकारी
विज्ञापन

5 of 6
आधार कार्ड में नाम बदलवाने की लिमिट क्या है? - फोटो : AI Generated
अतिरिक्त मौके के जरिए आधार में कैसे करवाएं नाम अपडेट?
  • इसके लिए आपको सबसे पहले आधार सेवा केंद्र पर जाना है
  • यहां पर आपको सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स दिखाना है
  • फिर आपको नाम अपडेट करवाने के लिए आवेदन जमा करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आधार कार्ड में नाम बदलवाने की लिमिट क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • इसके बाद आपकी जानकारी को सिस्टम में अपडेट के लिए दिया जाता है
  • किसी कारण अगर यहां से नहीं होता, तो फिर यूआईडीएआई से अनुमति लेने के लिए संपर्क करना होता है

नोट:- आधार में नाम बदलने के लिए तीसरा मौका सिर्फ कुछ ही मामलों में मिल सकता है। जबकि, नाम बदलने के लिए दो ही मौके दिए जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें