फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके नाम पर कितने सिम खरीदे गए हैं? खुद से ऐसे कर सकते हैं चेक, फर्जी नंबर तुरंत कराएं बंद

Fri, 20 Nov 2026 07:47 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Sanchar Saathi Portal: सरकारी संचार साथी पोर्टल पर ओटीपी के जरिए आप तुरंत देख सकते हैं कि आपकी आईडी पर कितने सिम एक्टिव हैं।
  • लिस्ट में कोई भी अनजान या फर्जी नंबर दिखने पर 'नॉट माय नंबर' चुनकर उसे ऑनलाइन रिपोर्ट और बंद कराया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
फर्जी सिम कार्ड - फोटो : AI
Check Mobile Connections: आज के डिजिटल दौर में मोबाइल सिम कार्ड हमारी पहचान और बैंकिंग सेवाओं से सीधे जुड़े हुए हैं। कई बार साइबर ठग आम लोगों के आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्रों का गलत इस्तेमाल करके चुपचाप फर्जी सिम कार्ड खरीद लेते हैं। इसका सबसे बड़ा खतरा यह है कि अगर उस फर्जी नंबर से कोई अपराध या धोखाधड़ी होती है, तो पुलिस सबसे पहले आपको ही पकड़ेगी।

भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने आम नागरिकों को इस मुसीबत से बचाने के लिए एक बेहद आसान और मुफ्त ऑनलाइन सुविधा शुरू की है। इसकी मदद से आप घर बैठे यह पता लगा सकते हैं कि आपकी आईडी पर कुल कितने मोबाइल नंबर चल रहे हैं। आइए इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फर्जी सिम से क्या खतरा है? - फोटो : BSNL
फर्जी सिम से क्या खतरा है?
  • अगर कोई अपराधी आपके नाम पर जारी सिम से किसी को धमकी देता है या पैसों की ठगी करता है, तो कानूनी कार्रवाई आप पर होगी।
  • नए दूरसंचार नियमों के तहत फर्जी सिम के मामले में तीन साल तक की जेल और पचास लाख रुपये तक का भारी जुर्माना भी लग सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
घर बैठे कैसे करें इसकी जांच? - फोटो : AdobeStock
घर बैठे कैसे करें इसकी जांच?
  • अपने नाम के सिम जांचने के लिए सबसे पहले सरकारी वेबसाइट संचार साथी (https://sancharsaathi.gov.in/) पर जाएं।
  • वहां होमपेज पर नीचे की ओर 'नो मोबाइल कनेक्शन इन योर नेम' विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना चालू मोबाइल नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड डालें।
  • मोबाइल पर आए ओटीपी को भरते ही आपके नाम पर चल रहे सभी नंबर दिख जाएंगे।

4 of 5
अनजान नंबर को कैसे बंद कराएं? - फोटो : adobe stock
अनजान नंबर को कैसे बंद कराएं?
  • लिस्ट में यदि कोई ऐसा नंबर दिखता है जिसे आपने कभी नहीं खरीदा, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
  • आप उसी पेज पर उस अनजान नंबर को चुनें और 'दिस इज नॉट मॉय नंबर' विकल्प पर क्लिक करके रिपोर्ट सबमिट कर दें।
  • शिकायत दर्ज होते ही दूरसंचार विभाग और मोबाइल कंपनी जांच करके उस फर्जी सिम को हमेशा के लिए बंद कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक आईडी पर कितने सिम वैध? - फोटो : Adobe Stock
एक आईडी पर कितने सिम वैध?
  • सरकारी नियमों के मुताबिक एक सामान्य नागरिक अपनी आईडी पर पूरे देश में अधिकतम नौ सिम कार्ड ही रख सकता है।
  • हालांकि जम्मू-कश्मीर, असम और पूर्वोत्तर के राज्यों में यह सीमा केवल छह सिम कार्ड की है।
  • अपनी सुरक्षा के लिए समय-समय पर TAFCOP पोर्टल पर अपने नंबरों की जांच जरूर करते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें