फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: एक व्यक्ति कितने क्रेडिट कार्ड बनवा सकता है? दिक्कत न हो इसलिए जान लें नियम

Mon, 31 Aug 2026 08:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आपने क्रेडिट कार्ड बनवा रखे हैं या बनवाने की सोच रहे हैं? तो क्या इसके लिए कोई ऐसा नियम है क्या जिसमें एक व्यक्ति को क्रेडिट कार्ड बनवाने की लिमिट सेट हो? आप इस रिपोर्ट में जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
एक आदमी कितने क्रेडिट कार्ड बनवा सकता है? - फोटो : Amar Ujala AI
लोग अपने आज के खर्चो को पूरा करने के साथ ही अपने आने वाले कल के लिए बचत भी करते हैं, लेकिन इस बीच लोगों में एक चलन तेजी से बढ़ा है और वो है क्रेडिट कार्ड का चलन।

खासतौर पर नौकरीपेशा लोग क्रेडिट कार्ड काफी बनवा रहे हैं। वो भी एक बैंक के लिए नहीं बल्कि, कई अलग-अलग बैंकों को अलग-अलग क्रेडिट कार्ड बनवाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक व्यक्ति कितने क्रेडिट कार्ड बनवा सकता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इसको लेकर नियम क्या हैं...
विज्ञापन

2 of 5
एक आदमी कितने क्रेडिट कार्ड बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
क्रेडिट कार्ड बनवाने के फायदे क्या हैं?
  • क्रेडिट स्कोर बेहतर होता है जिससे आसानी से बड़ा लोन मिल सकता है
  • इमरजेंसी में मदद मिलती है
  • पैसे न होने पर एकदम आप खर्चा कर सकते हैं और उसे आराम से EMI में भर सकते हैं
  • डिस्काउंट, कैशबैक जैसी सुविधाएं मिलती हैं आदि
विज्ञापन

3 of 5
एक आदमी कितने क्रेडिट कार्ड बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
क्रेडिट कार्ड बनवाने के नुकसान क्या हैं?
  • अनावश्यक खर्चे की आदत लग सकती है
  • अगर समय पर पैसे नहीं भरे, तो सिबिल स्कोर खराब हो सकता है जिससे भविष्य में लोन नहीं मिल पाता या दिक्कतें आती हैं आदि

4 of 5
एक आदमी कितने क्रेडिट कार्ड बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
कितने क्रेडिट कार्ड बनवा सकता है एक व्यक्ति?
  • दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई का इसको लेकर कोई लिमिट तय नहीं है
  • एक व्यक्ति जितने बैंक के चाहे उतने क्रेडिट कार्ड बनवा सकता है
  • हालांकि, क्रेडिट कार्ड की पेमेंट को लेकर नियम जरूर सख्त हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक आदमी कितने क्रेडिट कार्ड बनवा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • क्रेडिट कार्ड आप जितने बैंक के मर्जी बनवा लें, लेकिन पेमेंट आपको सभी की समय पर करनी होती है
  • अगर पेमेंट मिस हुई या आप पेमेंट नहीं कर पाते
  • ऐसे में आप लोन डिफॉल्टर घोषित किए जा सकते हैं
  • इसलिए क्रेडिट कार्ड तो बनवा लें, लेकिन पेमेंट का ध्यान जरूर रखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें