How Long Can You Stay At Railway Station: ट्रेन से एक लंबा सफर तय करने के बाद कई बार यात्रियों को अपनी आगे की कनेक्टिंग ट्रेन पकड़ने, रिश्तेदारों के आने या रात में रुकने के लिए रेलवे स्टेशन पर ही समय बिताना पड़ता है। मगर क्या आप जानते हैं कि ट्रेन से उतरने के बाद आप स्टेशन प्लेटफॉर्म या वेटिंग रूम में अपनी मर्जी से अनिश्चित समय के लिए नहीं ठहर सकते?
भारतीय रेलवे ने सफर पूरा होने के बाद यात्रियों के रुकने की एक निश्चित समय सीमा तय की है। अगर आप इस नियम का पालन नहीं करते हैं, तो आपको बिना टिकट यात्री मानकर जुर्माना भरना पड़ सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि स्टेशन पर रुकने के सही कानूनी नियम क्या हैं।