फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात जानने वाली: बिजली जाने के बाद इन्वर्टर पर कितने घंटे चल सकता है पंखा और टीवी? यहां जानें

Thu, 19 Nov 2026 01:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Inverter Tips: बिजली जाने के बाद इन्वर्टर कितनी देर तक पंखा और टीवी चला सकता है, इसको लेकर अक्सर लोग सोचते हैं
  • लाइट जाने पर इन्वर्टर काफी देर तक आपको बैकअप दे सकता है
विज्ञापन
1 of 5
इन्वर्टर पर कितनी देर चलेगा TV और फैन? - फोटो : Amar Ujala AI
Inverter Tips In Hindi: गर्मी हो या सर्दी, बिजली कटने पर घर में इन्वर्टर की अहमियत समझ आती है। खासकर रात के समय बिजली चली जाए तो पंखे और टीवी के बिना रहना मुश्किल हो सकता है।

ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि इन्वर्टर की बैटरी कितनी देर तक पंखा और टीवी चला सकती है। इसका जवाब सिर्फ बैटरी के साइज से नहीं मिलता। बल्कि, इसमें बैटरी की वोल्टेज, क्षमता और इन्वर्टर की एफिशिएंसी भी मायने रखती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इन्वर्टर पर कितनी देर चलेगा TV और फैन? - फोटो : AI Generated
इन्वर्टर पर कितनी देर पंखा-टीवी चल सकता है?
  • इसे ऐसे समझ सकते हैं कि मान लीजिए आपके घर में 12 वोल्ट की 150Ah वाली इन्वर्टर बैटरी लगी है
  • वहीं, इसकी कुल ऊर्जा क्षमता निकालने के लिए वोल्टेज को Ah से गुणा किया जाता है यानी 12×150= 1800Wh
विज्ञापन

3 of 5
इन्वर्टर पर कितनी देर चलेगा TV और फैन? - फोटो : Adobe stock
  • हालांकि, लेड-एसिड बैटरी को लंबे समय तक अच्छी स्थिति में रखने के लिए उसकी पूरी क्षमता इस्तेमाल करना सही नहीं माना जाता उदाहरण के लिए अगर हम 50 फीसदी क्षमता इस्तेमाल करें और इन्वर्टर की एफिशिएंसी 85 फीसदी मानें, तो उपयोगी बिजली करीब 765Wh होगी

4 of 5
इन्वर्टर पर कितनी देर चलेगा TV और फैन? - फोटो : AI Generated
पंखा और टीवी चलाने पर कितना मिलेगा बैकअप?
  • अब बिजली की खपत का हिसाब समझते हैं, मान लीजिए घर में एक सामान्य पंखा 70 वॉट और एक एलईडी टीवी 100 वॉट बिजली लेता है
  • तो इस तरह से दोनों की कुल खपत 170 वॉट होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन्वर्टर पर कितनी देर चलेगा TV और फैन? - फोटो : Adobe stock
ऐसे में 765Wh को 170 वॉट से भाग देने पर करीब 4.5 घंटे का बैकअप मिलता है यानी 150Ah की अच्छी स्थिति वाली बैटरी पर एक पंखा और एक टीवी लगभग साढ़े चार घंटे चल सकते हैं

नोट:- ऊपर दिया गया हिसाब 12V, 150Ah की बैटरी, 50% डिस्चार्ज और 85% इन्वर्टर एफिशिएंसी मानकर निकाला गया है। असल बैकअप इससे कम या ज्यादा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें