फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fridge: अगर आप भी दीवार के नजदीक रखते हैं फ्रिज, तो जरूर जान लें ये बात

Sun, 28 Sep 2025 07:55 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि अगर फ्रिज को सही जगह पर न रखा जाए तो वह जल्दी खराब भी हो सकता है। इससे आपको काफी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
1 of 5
Fridge - फोटो : AdobeStock
हम में से अधिकर लोगों के घरों की रसोई में फ्रिज होता है। यह हमारे भोजन को ताजा रखने का काम करता है। इसके अलावा यह पानी को ठंडा रखने से लेकर कई दूसरे कामों में भी आता है। इस कारण यह कहना गलत नहीं होगा कि फ्रिज आज के समय घर की जरूरत बन चुका है। कई बार जब हम बाजार या ई-कॉमर्स वेबसाइट से फ्रिज खरीदकर लाते हैं तो जगह बचाने के लिए उसे दीवार के पास बिल्कुल सटाकर खड़ा कर देते हैं।

अगर आप भी अपने फ्रिज को दीवार के पास खड़ा करके रखते हैं तो इससे फ्रिज की लाइफ और परफॉर्मेंस दोनों पर असर पड़ता है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि अगर फ्रिज को सही जगह पर न रखा जाए तो वह जल्दी खराब भी हो सकता है। इससे आपको काफी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Fridge - फोटो : AdobeStock
कई लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती है कि फ्रिज को दीवार से सटाकर नहीं खड़ा किया जाता है, ऐसा करने से फ्रिज खराब हो सकता है। फ्रिज की दूरी दीवार से कम से कम 10 सेंटीमीटर होनी चाहिए। इससे पीछे और साइड्स पर हवा का सही सर्कुलेशन होता है। 

Smartphone Tips: स्मार्टफोन बार-बार हैंग हो रहा है? ये टिप्स परफॉर्मेंस को कर सकते हैं बूस्ट
विज्ञापन

3 of 5
Fridge - फोटो : AdobeStock
अगर आप अपने फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटाकर रखते हैं तो इससे गर्म हवा बाहर नहीं निकल पाती है। इस कारण फ्रिज के कंप्रेसर को ज्यादा काम करना पड़ता है, जिसकी वजह से बिजली की ज्यादा खपत भी होती है और फ्रिज के जल्दी खराब होने की संभावना भी काफी बढ़ जाती है। 

Beehive: घर में मधुमक्खी ने लगा रखा है छत्ता, इन तरीकों से पा सकते हैं छुटकारा

4 of 5
Fridge - फोटो : AdobeStock
अगर आप फ्रिज को दीवार से सही दूरी पर रखते हैं तो इससे उसकी परफॉर्मेंस और कूलिंग कैपेसिटी अच्छी होती है। इसके अलावा फ्रिज को सीधी धूप या किसी हीटिंग सोर्स के पास भी नहीं रखना चाहिए। इससे भी फ्रिज की परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है।  

PM Kisan Yojana: समय से पहले किसानों के खाते में भेजी गई 21वीं किस्त, जानिए किन किसानों को मिला लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Fridge - फोटो : AdobeStock
इस बात का ध्यान रखें कि फ्रिज जिस स्थान पर रखा जा रहा है वह जगह फ्लैट हो। इससे फ्रिज का बैलेंस अच्छा रहेगा। आपको एक नियमित समय अंतराल पर फ्रिज के बैक पैनल और कॉइल्स की सफाई भी करवाते रहनी चाहिए। इससे वहां पर धूल जमा नहीं होगी।

Mutual Fund SIP: 10 हजार रुपये बचाकर यहां करें निवेश, इतने वर्षों में बन सकते हैं करोड़पति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें