Tubeless Tyre Puncture Driving Limit: सड़क पर सफर करते समय अचानक गाड़ी के टायर में कील चुभ जाना या हवा निकल जाना एक आम बात है। पुराने समय के ट्यूब वाले टायरों में पंक्चर होते ही गाड़ी तुरंत बैठ जाती थी, लेकिन आज के दौर में ज्यादातर गाड़ियों में ट्यूबलेस टायर आते हैं। ट्यूबलेस टायर की सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि पंक्चर होने के बाद भी हवा एकदम से बाहर नहीं निकलती, जिससे ड्राइवर को थोड़ी दूर गाड़ी चलाने का समय मिल जाता है।
मगर इसके बावजूद कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या हवा कम होने पर भी इस पर लंबी दूरी तक सफर किया जा सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि पंक्चर होने के बाद गाड़ी को कितनी दूर चलाना सुरक्षित है।