फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्यूल टैंक रिजर्व में लगने के बाद कितने किलोमीटर चल सकती है आपकी बाइक? जानें नियम

Fri, 09 Oct 2026 08:43 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Distance Limit on Reserve Fuel: अक्सर ऐसा होता है कि सफर के समय बाइक का पेट्रोल कम हो जाता है, जिसकी वजह से गाड़ी को रिजर्व में करके चलना पड़ता है। ऐसे में लोगों के दिमाग में एक बड़ा सावल आता है कि क्या आखिर रिजर्व में होने के बाद बाइक कितने किलोमीटर चल सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
बाइक फ्यूल टैंक रिजर्व नियम - फोटो : AI
Bike Fuel Reserve Capacity Rules: अक्सर ऐसा होता है कि बाइक चलाते समय अचानक फ्यूल मीटर की सुई नीचे गिर जाती है और फिर गाड़ी को रिजर्व में लगना पड़ता है। ऐसे समय में हर राइडर के मन में सबसे पहला सवाल यही उठता है कि बाइक में कितना पेट्रोल बचा है और गाड़ी नजदीकी पेट्रोल पंप तक पहुंच पाएगी या नहीं।

आमतौर पर भारत में बिकने वाली अधिकतर 100cc से 150cc की बाइकों में रिजर्व कैपेसिटी 1 से 1.5 लीटर के बीच होती है। इस बचे हुए पेट्रोल के सहारे आपकी बाइक आसानी से 30 से 50 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है। आइए इस लेख में आसान भाषा में समझते हैं कि रिजर्व से जुड़े मुख्य नियम और सावधानियां क्या हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Bike Tips - फोटो : Adobestock
इंजन क्षमता के हिसाब से रिजर्व फ्यूल की दूरी
  • आपकी बाइक रिजर्व में कितने किलोमीटर चलेगी, यह उसकी इंजन क्षमता और माइलेज पर निर्भर करता है।
  • 100cc या 125cc की कम्यूटर बाइक रिजर्व में 40 से 50 किलोमीटर तक चल सकती है।
  • वहीं, 150cc या उससे भारी स्पोर्ट्स बाइक रिजर्व में 25 से 35 किलोमीटर ही दूरी तय कर पाती है।
विज्ञापन

3 of 5
फ्यूल-इंजेक्टेड बाइकों में रिजर्व के नए नियम - फोटो : FREEPIK
फ्यूल-इंजेक्टेड बाइकों में रिजर्व के नए नियम
  • आजकल आने वाली नई बीएस6 बाइकों में पुराना रिजर्व नॉब या लीवर नहीं होता, बल्कि उनमें लो-फ्यूल इंडिकेटर लाइट जलती है।
  • इन फ्यूल-इंजेक्टेड बाइकों के टैंक में हमेशा कम से कम 1.5 से 2 लीटर पेट्रोल बनाए रखना जरूरी होता है, ताकि फ्यूल पंप सही से काम कर सके।

4 of 5
लगातार रिजर्व में बाइक चलाने से फ्यूल पंप को नुकसान - फोटो : AI
लगातार रिजर्व में बाइक चलाने से फ्यूल पंप को नुकसान
  • बार-बार टैंक खाली करके रिजर्व में बाइक चलाने से फ्यूल पंप के जलने का खतरा बढ़ जाता है।
  • इसके अलावा, फ्यूल टैंक के तल में जमी गंदगी और कचरा इंजन के अंदर पहुंच सकता है।
  • इससे बाइक का कार्बोरेटर या फ्यूल इंजेक्टर जाम हो सकता है, जिससे भारी खराबी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bike Tips - फोटो : Adobestock
इमरजेंसी में क्या करें और कैसे सुरक्षित रहें?
  • गाड़ी रिजर्व में लगते ही बिना देरी किए नजदीकी पेट्रोल पंप से कम से कम 2 से 3 लीटर पेट्रोल जरूर भरवाएं।
  • अगर पेट्रोल पंप दूर हो, तो बाइक को धीमी और स्थिर रफ्तार (40-50 किमी/घंटा) में चलाएं, ताकी आप अधिक से अधिक दूरी तय कर सकते हैं।
  • ऐसा करने से बाइक बेहतर माइलेज देगी और आप बिना रुके सुरक्षित पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें