Salary ki hisaab se kitne rupay ki car leni chahiye: अक्सर देखने को मिलता है कि कई लोग अपनी आय से ज्यादा महंगी कार को खरीद लेते हैं। कार खरीदने के बाद में ईएमआई, ईंधन, बीमा तथा रखरखाव के खर्चों के कारण उनके ऊपर वित्तीय दबाव बढ़ जाता है। इस कारण कार खरीदने से पहले अपनी मासिक आय और कुल वित्तीय स्थिति का आकलन करना काफी जरूरी है। सही बजट में खरीदी गई कार न केवल आपकी जरूरतों को पूरा करने का काम करती है बल्कि आपकी बचत और निवेश योजनाओं को भी प्रभावित नहीं करती है। इस कारण यह जानना महत्वपूर्ण है कि आपकी सैलरी के हिसाब से कितनी कीमत की कार खरीदना सही रहेगा।