Ethanol Kaise Banta Hai: बीते कुछ दिनों से देश में इथेनॉल को लेकर खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर कई लोग इथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर सरकार की आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे उनकी गाड़ियों में दिक्कतें आ रही हैं। वहीं सरकार देश में इथेनॉल या फ्लैक्स फ्यूल को बढ़ावा देने के लिए कई स्तरों पर काम कर रही है। ऐसे में सवाल है कि आखिर इथेनॉल बनता कैसे है?