Republic Day Parade 2026 Chief Guest: भारत में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन भारत पूर्ण रूप से गणराज्य बना था। इस दिन सबसे खास आयोजन होता है कर्तव्य पथ पर... जहां भव्य परेड, जिसमें भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना की शक्ति का प्रदर्शन होता है। इसके अलावा परेड में विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकियां, छात्र-छात्राओं के प्रदर्शनों और लोकनृत्यों का आकर्षक आयोजन भी शामिल होता है।
ये मौका होता है दुनिया भर के सामने भारत की शक्ति और विविधता को दिखाने का। इस समारोह को देखने के लिए न केवल देशवासी वहां पहुंचते हैं, बल्कि हर साल इस परेड में एक चीफ गेस्ट आमंत्रित किया जाता है।
इस साल यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपियन काउंसिल के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा परेड में शामिल होंगे। ऐसे में हर किसी के मन में एक न एक बार ये सवाल अवश्य आता है कि आखिर इस दिन के लिए कौन मुख्य अतिथि का चुनाव करता है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि ये प्रक्रिया कैसे पूरी की जाती है।