How Can Stolen Phone Be Tracked by Using IMEI Number: आज के इस डिजिटल युग में हम सभी लोगों के पास स्मार्टफोन है। वर्तमान समय में स्मार्टफोन और इंटरनेट हमारी खास जरूरत बन चुके हैं। इनके बगैर हमारे कई काम अधूरे रह जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ स्मार्टफोन के चोरी होने की कई घटनाएं रोजाना सामने निकलकर आती रहती हैं। ऐसे में कई लोगों का सवाल रहता है कि क्या IMEI नंबर से चोरी हुए स्मार्टफोन के बारे में पता लगाया जा सकता है?
क्या होता है IMEI नंबर?
IMEI नंबर से तात्पर्य इंटरनेशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी से है। यह संख्या 15 अंकों की होती है। IMEI नंबर स्मार्टफोन की वर्तमान स्थिति को बताता है। आप अपने स्मार्टफोन में *#06# डायल करके अपने मोबाइल फोन के IMEI नंबर के बारे में पता कर सकते हैं। हमारा सवाल था कि क्या IMEI नंबर के जरिए चोरी हुए स्मार्टफोन के बारे में पता लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं -