UPPCL: योगी सरकार ने बीते सालों में उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में कई सुधार किए हैं। आज के समय यूपीपीसीएल उपभोक्ता घर बैठे ऑनलाइन अपने बिजली बिल को आसानी से जमा कर सकते हैं। वहीं बीते कुछ सालों में ऐसे कई मामले सामने निकलकर आ रहे हैं, जिनमें उपभोक्ताओं के यूनिट कम होने के बाद भी उनका ज्यादा बिजली बिल आया है। ऐसा अक्सर देखने को मिला है, जिसमें मीटर की कमी होने के बाद भी बिजली बिल कम या ज्यादा आया है। इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने एक खास तरह का वीडियो बनाकर साझा किया था। इसमें इस बारे में बताया गया था कि कैसे आप अपने बिजली बिल की सत्यता की जांच कर सकते हैं? अगर आपके भी बिजली बिल या मीटर में किसी प्रकार की गड़बड़ी आ रही है। ऐसे में आप इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से -