How To Choose Air Purifier Room Size: सर्दियों और प्रदूषण के मौसम में घर की हवा को सांस लेने योग्य बनाने के लिए एयर प्यूरिफायर एक बेहद जरूरी उपकरण बन गया है। लेकिन बाजार में खरीदारी करते समय ज्यादातर लोग यह समझ नहीं पाते कि उनके कमरे के आकार के हिसाब से कौन सा एयर प्यूरिफायर सबसे सही रहेगा।
अक्सर लोग बिना सोचे-समझे बहुत छोटा या कमरे की जरूरत से काफी बड़ा एयर प्यूरिफायर खरीद लेते हैं, जिससे पैसों की फिजूलखर्ची होती है या हवा ठीक से साफ नहीं हो पाती। एयर प्यूरिफायर की क्षमता को मापने का सबसे वैज्ञानिक और सही तरीका सीएडीआर यानी क्लीन एयर डिलीवरी रेट होता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि सही साइज चुनने का गणित क्या है।