फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में उड़ाने के लिए चाहिए 10-20 की गड्डी, तो ब्लैक मार्केट से नहीं यहां से ले सकते हैं

Wed, 26 Nov 2025 12:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kaha Se Free Mein Milegi 10–20 Rupees Ke Note Ki Gaddi: शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में अगर आपको शादी में उड़ाने के लिए 10 या 20 रुपये के नोट की गड्डी चाहिए, तो आप इसे ब्लैक मार्केट की जगह एक अन्य जगह से ले सकते हैं और वो भी बिना एक्स्ट्रा पैसे दिए। चलिए जानते हैं कैसे।
विज्ञापन
1 of 5
10 रुपये के नोट की गड्डी कहां से लें? - फोटो : Amar Ujala
10–20 Rupees Note Bundles for Weddings: शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और लोग शादियां कर रहे हैं। इस बार लाखों शादियां हैं। आंकड़े के मुताबिक, इस बार देश भर में लगभग 46 लाख से अधिक शादियां होनी है और इससे लगभग 6.5 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की उम्मीद है। शदियों को लेकर लोगों में अलग ही उत्साह रहता है।

शादी में कई चीजों की जरूरत भी पड़ती है। शादी करने के लिए बैंकेट हॉल, हलवाई, पूजा की सामग्री आदि। इसी क्रम में एक चीज और चाहिए होती है और वो है 10-20 रुपये के नोटों की गड्डी। शगुन की माला बनानी हो या फिर बारात में उड़ाने हो या फिर पूजा के दौरान जगह-जगह पर रखने के लिए चाहिए हो तो लोग 10 और 20 रुपये के नोट ही ज्यादातर इस्तेमाल करते हैं। पर देखने में आता है कि लोग इन गड्डियों को मार्केट से ब्लैक में खरीदते हैं जिसके लिए अतिरिक्त पैसे उन्हें देने पड़ते हैं। पर आप कानूनन इन गड्डियों को बिना कोई अतिरिक्त शुल्क दिए प्राप्त कर सकते हैं। चलिए इसका तरीका जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
10 रुपये के नोट की गड्डी कहां से लें? - फोटो : Adobe Stock
इतने रुपये लगते हैं ब्लैक में
  • दरअसल, देखने में आता है कि लोगों को बैंक से 10-20 के नोटों की गड्डियां नहीं मिल पाती। पर बाहर ब्लैक मार्केट में ये आसानी से मिल जाती हैं जिसके लिए 10 रुपये की 1000 रुपये वाली गड्डी 1500 रुपये तक में और 20 रुपये की 2000 रुपये की गड्डी 2500 रुपये तक में मिल रही है।
विज्ञापन

3 of 5
10 रुपये के नोट की गड्डी कहां से लें? - फोटो : Adobe Stock
कहां से ले सकते हैं 10-20 के नोट की गड्डी?

बैंक से
  • आपको अगर शादी-फंक्शन के लिए 10-20 के नोटों की गड्डी चाहिए तो आप सीधे इपने बैंक की ब्रांच में जा सकते हैं। यहां पर कैशियर के पास जाकर ये 10-20 के नोटों की गड्डियां मांग सकते हैं। हालांकि, अधिक गड्डी लेने के लिए आपसे आपका पहचान पत्र मांगा जा सकता है। आप नियमों को फॉलो कर 10-20 के नोटों की गड्डी प्राप्त कर सकते हैं।

4 of 5
10 रुपये के नोट की गड्डी कहां से लें? - फोटो : Adobe Stock
पुराने नोट बदल सकते हैं
  • जैसा कि देखने में आता है कि बैंक से लोगों को जल्दी से 10-20 के नोटों की गड्डी नहीं मिल पाती है, तो ऐसे में आप बैंक जाकर पुराने नोट बदलवाकर नए 10-20 के नोटों की गड्डी ले सकते हैं। इसमें आपको अपने पुराने नोट देने हैं और आप बैंक से नए नोट प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : एएनआई (फाइल)
आरबीआई इश्यू दफ्तर से
  • आपको अगर एक साथ काफी अधिक 10-20 के नोटों की गड्डियां चाहिए तो आपको ये आरबीआई इश्यू के दफ्तर से मिल सकती हैं। ये आरबीआई इश्यू ऑफिस वो ऑफिस होता  है जो बैंकों की नए नोट सप्लाई करने का काम करता है। आप नोट लेने के लिए और ये जानने के लिए किन बैंकों को हाल ही में नए नोटों का स्टॉक दिया गया है, के लिए संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें