फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment Tips: 5 हजार रुपये का निवेश करिए, इतने वर्षों में इकट्ठा हो सकते हैं 1.41 करोड़ रुपये

Tue, 20 Jan 2026 03:05 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mutual Fund Long Term Investment: कम पैसों का निवेश करके बड़ा फंड तैयार करना हर निवेशक का सपना होता है। आपका यह सपना सही योजना, समय और अनुशासन के साथ हकीकत में बदल सकता है।

विज्ञापन
1 of 5
Investment - फोटो : AdobeStock
Mutual Fund SIP Investment Plan: आज के समय कई लोगों का यह सवाल रहता है कि कम आमदनी में बड़ा फंड कैसे तैयार किया जाए? जो हमारे भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने का काम करे। अगर आप मध्यम वर्ग से हैं तो आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि छोटी-छोटी बचतें लंबे समय में एक बड़े फंड का रूप ले सकती हैं बशर्तें उसे सही जगह पर निवेश किया जाए।

आप सिर्फ 5 हजार रुपये महीने की SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) शुरू कर सकते हैं और कुछ वर्षों तक निवेश करके आप करीब 1.41 करोड़ का बड़ा फंड जुटा सकते हैं। देश में कई लोग म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश कर रहे हैं। आइए समझते हैं कैसे आप मात्र 5 हजार रुपये निवेश करके 1.41 करोड़ का बड़ा फंड जुटा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Investment - फोटो : AdobeStock
इसमें आपको किसी म्यूचुअल फंड स्कीम में एक्सपर्ट की सलाह लेकर एसआईपी बनवानी है। एसआईपी बनवाने के बाद आपको इसमें हर महीने 5 हजार रुपये का निवेश करना है। यह निवश 30 वर्षों तक लगातार जारी रखना है। इस निवेश पर उम्मीद रखनी है कि सालान 11 प्रतिशत रिटर्न मिलता रहे। 

Traffic Rules: सड़क दुर्घटना होने पर अस्पताल में होगा कैशलेस इलाज, इतने लाख रुपये का खर्च उठाएगी सरकार
विज्ञापन

3 of 5
Investment - फोटो : AdobeStock
लंबी अवधि के निवेश में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में इतना रिटर्न मिलना संभव माना जाता है। इस गणित के अनुसार, 30 साल बाद निवेशक के पास करीब 1,41,51,139 रुपये का फंड तैयार हो सकता है। वहीं अगर आपका म्यूचुअल फंड इससे बेहतर रिटर्न  देता है तो फंड की वैल्यू और अधिक बढ़ सकती है। 

Toll Tax New Rule: सरकार का बड़ा फैसला, टोल प्लाजा पर अब नहीं चलेगा कैश, जानिए क्या है पूरी खबर

4 of 5
Investment - फोटो : AdobeStock
इस तरह की SIP खासतौर पर रिटायरमेंट प्लानिंग, बच्चों की पढ़ाई या भविष्य के बड़े लक्ष्यों के लिए बेहद उपयोगी हो सकती है। आप जितनी जल्दी निवेश शुरू करते हैं, फायदा उतना ही अधिक मिल सकता है। अगर आपकी उम्र 20 या 25 साल की है तो इस उम्र में SIP शुरू करते हैं तो, 50 55 साल तक एक मजबूत फाइनेंशियल सुरक्षा अपने लिए तैयार कर सकते हैं।

Property Registration Process: कैसे होती है जमीन या घर की रजिस्ट्री? जानिए क्या है प्रक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Investment - फोटो : AdobeStock
डिस्क्लेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन होता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

Car Tips: सर्दियों में गिर गई है कार की माइलेज? इन टिप्स को अपनाने के बाद कम खर्च होगा तेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें