फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

House Buying Tips: घर खरीदते समय जरूर बरतें ये सावधानियां, वरना हो सकते हैं बड़े धोखे का शिकार

Wed, 29 Jan 2025 06:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें घर खरीदते समय आपको जरूर बरतनी चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन
1 of 5
House Buying Tips - फोटो : AdobeStock
कई लोग घर खरीदने के लिए काफी लंबे समय से बचत करते हैं। हालांकि, एक समय के बाद जब पैसे इकट्ठे हो जाते हैं, तो उसके बाद किसी एक अच्छी लोकेशन की तलाश की जाती है। हालांकि, अच्छी लोकेशन और घर फाइनल होने के बाद उसे खरीदने की प्रक्रिया को शुरू किया जाता है। घर खरीदना कोई आसान काम नहीं है। इसमें आपको कई जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़ा नुकसान करवा सकती है।

बीते सालों में ऐसे कई मामले लगातार सामने निकलकर आते रहे हैं, जहां लोगों के साथ घर बेचते समय धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी सावधानियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें घर खरीदते समय आपको जरूर बरतनी चाहिए। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
House Buying Tips - फोटो : AdobeStock

प्रॉपर्टी के कागजात की जांच 

घर खरीदते समय प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात की जांच जरूर करें। इस दौरान आपको बिल्डर से नगर निगम, जल बोर्ड और बिजली विभाग से एनओसी सर्टिफिकेट प्राप्त जरूर करें। प्रॉपर्टी खरीदते समय आपको इस बात को जरूर सुनिश्चित करना चाहिए कि उस पर किसी बैंक या वित्तीय संस्थान का लोन न चल रहा हो। 
विज्ञापन

3 of 5
House Buying Tips - फोटो : AdobeStock

बिल्डर की विश्वसनीयता

आप जिस बिल्डर से घर या फ्लैट खरीद रहे हैं उसकी विश्वसनीयता की जांच जरूर करें। बिल्डर के ट्रैक रिकॉर्ड को जरूर चेक करें। इस दौरान घर के निर्माण कार्य की गुणवत्ता, बिजली की वायरिंग आदी की जांच भी करनी चाहिए। 

4 of 5
House Buying Tips - फोटो : AdobeStock

बजट

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि बिल्डर जिस कीमत पर घर बेच रहा है, वही घर की वास्तविक कीमत नहीं होती है। इसमें स्टांप ड्यूटी, मेंटेनेंस चार्ज, संपत्ति कर भी जुड़ता है तो इसको लेकर बजट का निर्धारण पहले ही कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
House Buying Tips - फोटो : AdobeStock

लोकेशन और सुविधाएं 

आप जिस जगह पर अपना घर ले रहे हैं वहां की लोकेशन कैसी है? वहां आपको क्या क्या सुविधाएं मिल रही हैं? क्या बिजली, पानी, स्कूल, हॉस्पिटल, मेट्रो आदि की सुविधाएं हैं या नहीं? इस बारे में जरूर पता करें। इसके अलावा उस क्षेत्र में अपराध दर तो ज्यादा नहीं है या आप जिस जगह पर घर ले रहे हैं वहां आस-पास के पड़ोसी कैसे हैं? इस बारे में भी जरूर पता करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें