फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hotel Hidden Camera Check: आपके होटल रूम में कहीं कोई हिडन कैमरा तो नहीं, इन तरीकों से करें पता

Fri, 24 Oct 2025 07:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुछ सरल और आसान तरीके हैं, जिनकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि कमरे में कहां हिडन कैमरा छिपा हुआ है। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन
1 of 5
होटल के रूप में छिपे हिडन कैमरे का कैसे करें पता? - फोटो : AdobeStock
अगर आप किसी के साथ होटल में ठहरने के लिए जा रहे हैं तो ऐसे में सुरक्षा काफी महत्वपूर्ण होती है। कई बार होटल में जाने से पहले लोग चिंतित रहते हैं कि कमरे में कहीं कोई हिडन कैमरा न हो, जो हमारी गोपनीयता को रिकॉर्ड कर ले। बीते वर्षों में इस तरह के कई मामले सामने निकलकर आए हैं, जहां लोगों के निजी पल को कमरे में छिपे कैमरे की मदद से रिकॉर्ड करके उन्हें ब्लैकमेल तक किया गया है।

आज के दौर में टेक्नोलॉजी एडवांस होती जा रही है। कई कैमरे काफी छोटे आकार के आते हैं। छोटा आकार होने के कारण उन्हें आसानी से कहीं पर भी छिपाया जा सकता है। हालांकि, कुछ सरल और आसान तरीके हैं, जिनकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि कमरे में कहां हिडन कैमरा छिपा हुआ है। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
होटल के रूप में छिपे हिडन कैमरे का कैसे करें पता? - फोटो : AdobeStock
होटल के कमरे में आप जैसे ही जाएं वैसे एक बार चारों तरफ अपनी नजर दौड़ाएं। इस बात का विशेष ध्यान दें कि कहीं पर कोई आसामान्य ऑब्जैक्ट या अलग तरह की फिटिंग तो नहीं है। लाइट फिटिंग, अलार्म, ड्रेसर, स्मोक डिटेक्टर और अन्य असामान्य वस्तुओं पर ध्यान दें। अक्सर कैमरे को इन्हीं जगहों पर छिपाया जाता है। 

PM Kisan Yojana: कब आ रही 21वीं किस्त? जानिए किन किसानों को मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं
विज्ञापन

3 of 5
होटल के रूप में छिपे हिडन कैमरे का कैसे करें पता? - फोटो : AdobeStock
कमरे में जाने के बाद अपने स्मार्टफोन की फ्लैशलाइट या टॉर्च की मदद से हर कोने में देखें। कैमरे लेंस पर चमक पड़ने से एक छोटी सी चमक दिखाई देगी। ऐसा करने के बाद अगर कहीं पर चमक दिखाई देती है तो पास जाकर चेक करें। 

Mustard Oil: आप भी तो नहीं खरीद रहे बाजार से मिलावटी सरसों का तेल? ऐसे करें शुद्धता का पता 

4 of 5
होटल के रूप में छिपे हिडन कैमरे का कैसे करें पता? - फोटो : AdobeStock
कई कैमरे ऐसे होते हैं, जो नाइट विजन के लिए इंफ्रारेड लाइट का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपको कमरे की लाइट बंद करके अपने स्मार्टफोन का कैमरा ऑन करना है। इसके बाद कैमरे का एंगल शक वाली जगह की ओर करें। स्क्रीन पर अगर हल्की लाल या बैंगनी चमक दिखाई देती है तो यह कैमरे की इंफ्रा रेड लाइट हो सकती है।

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को कितने रुपये का मिलता है लोन? जानिए यहां 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होटल के रूप में छिपे हिडन कैमरे का कैसे करें पता? - फोटो : AdobeStock
आप वाईफाई की मदद से भी कमरे में छिपे कैमरे के बारे में पता कर सकते हैं। वायरलेस कैमरा वाईफाई नेटवर्क से जुड़ा होता है। इसमें आपको वाईफाई ओपन करके Avilable Network में देखना है कि इस नाम (IPCAM, CAM123, Device_XX जैसे) वाले नेटवर्क तो नहीं शो हो रहे हैं। अगर ऐसा है तो कमरे में कैमरा छिपा हो सकता है। 

Jio: जियो का 1 साल की वैलिडिटी वाला शानदार रिचार्ज प्लान, जानें क्या-क्या मिल रहे बेनिफिट्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें