Do Not Play Holi With These People: आज देशभर में होली का त्योहार मनाया जा रहा है। ये खुशियों और आपसी प्रेम का त्योहार है, लेकिन उत्साह में कई बार लोग मर्यादा और कानून की सीमाएं भूल जाते हैं। किसी की इच्छा के खिलाफ जबरन रंग लगाना मजाक नहीं, बल्कि कानूनी अपराध की श्रेणी में आ सकता है।
आज के समय में व्यक्तिगत सहमति का सम्मान करना बेहद जरूरी है। पुलिस प्रशासन भी हर साल होली के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम करता है और शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। इसलिए त्योहार की खुशी को बरकरार रखने के लिए जरूरी है कि हम दूसरों की भावनाओं, स्वास्थ्य और अधिकारों का सम्मान करें। आइए जानते हैं किन लोगों को जबरन रंग लगाना आपको कानूनी मुसीबत में डाल सकता है।
विज्ञापन
2 of 7
इन लोगों को भूल से भी न लगाएं रंग
- फोटो : Adobe stock
1. जो साफ मना कर दें
अगर कोई व्यक्ति पहले ही कह दे कि वह होली नहीं खेलना चाहता, तो उसकी सहमति का सम्मान करना जरूरी है।
बार-बार आग्रह करना या जबरदस्ती रंग लगाना मानसिक उत्पीड़न माना जा सकता है।
किसी की व्यक्तिगत आज़ादी का उल्लंघन करना कानूनी परेशानी खड़ी कर सकता है।
विज्ञापन
3 of 7
इन लोगों को भूल से भी न लगाएं रंग
- फोटो : पीटीआई
2. महिलाएं और लड़कियां
होली के दौरान छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी या अनुचित स्पर्श की शिकायतें आम तौर पर सामने आती हैं।
ऐसी हरकतें गंभीर अपराध की श्रेणी में आ सकती हैं।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस तुरंत एफआईआर दर्ज कर सकती है, जिससे गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई संभव है।
4 of 7
इन लोगों को भूल से भी न लगाएं रंग
- फोटो : Adobe stock
3. बुजुर्ग और बीमार लोग
जिन लोगों को दिल की बीमारी, अस्थमा, हाई ब्लड प्रेशर या स्किन एलर्जी है, उन्हें तेज रंग, पानी या भीड़ से खतरा हो सकता है।
जबरन रंग लगाने से उनकी तबीयत बिगड़ सकती है, जिसके लिए आप जिम्मेदार ठहराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
इन लोगों को भूल से भी न लगाएं रंग
- फोटो : Adobe stock
4. छोटे बच्चे
बच्चों की त्वचा और आंखें बेहद संवेदनशील होती हैं।
केमिकल युक्त रंग या गुब्बारे से चोट लगने का खतरा रहता है।
अभिभावकों की अनुमति के बिना बच्चों को रंग लगाना गलत है।
विज्ञापन
6 of 7
इन लोगों को भूल से भी न लगाएं रंग
- फोटो : Adobe stock
5. जानवरों पर
अगर आप जानवर पर रंग लगाते हैं तो ये कानून अपराध है।
अक्सर लोग जानवरों को रंग लगा देते हैं, जिससे उनकी त्वचा को हानि पहुंचती है।