फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro Timing: दिल्ली-NCR वालों के लिए जरूरी खबर, यहां जानें होली के दिन कब से चलेगी मेट्रो

Tue, 03 Mar 2026 04:20 PM IST
Shruti Gaur यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Holi Delhi Metro Timings: अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दिल्ली मेट्रो ने होली के दिन के लिए समयसारणी में बदलाव किया है। आइए जानते हैं.....
विज्ञापन
1 of 5
4 मार्च को मेट्रो की टाइमिंग क्या है? - फोटो : अमर उजाला
Metro Timing For 4 March In Delhi: कल यानी 4 मार्च को देशभर में होली बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। रंग-बिरंगे गुलाल, मिठाइयों की खुशबू और होली के गीत हर जगह गूंजेंगे। राजधानी दिल्ली भी इस त्योहार में पूरी तरह रंगों में डूबी नजर आएगी।

इस दिन लोग बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और मित्रों के साथ होली के जश्न में शामिल होने के लिए बाहर निकलेंगे। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए ये खबर अहम है, क्योंकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने इस बार होली के मौके पर मेट्रो सेवाओं में कुछ अस्थायी बदलाव किए हैं।

दरअसल, हमेशा की तरह इस बार भी 4 मार्च, 2026 को सुबह मेट्रो सेवाएं नहीं चलेंगी, जिससे कई यात्रियों को अपने सफर की योजना पहले से बनानी होगी। आइए आपको बताते हैं कि कल होली के दिन के लिए ऐसा फैसला क्यों लिया गया और मेट्रो की सही टाइमिंग क्या है?
विज्ञापन

2 of 5
4 मार्च को मेट्रो की टाइमिंग क्या है? - फोटो : freepik

4 मार्च को कब से चलेगी मेट्रो?

इस बार मेट्रो सेवाएं 4 मार्च को दोपहर 2:30 बजे से टर्मिनल स्टेशनों से शुरू होंगी। इसके बाद रात तक सामान्य समयानुसार चलती रहेंगी। इसका मतलब यह है कि सुबह के समय मेट्रो का कोई भी मार्ग खुला नहीं रहेगा, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना और परिवहन के विकल्प पहले से तैयार करने होंगे।

 
विज्ञापन

3 of 5
4 मार्च को मेट्रो की टाइमिंग क्या है? - फोटो : Adobe stock
होली के अगले दिन कब चलेगी मेट्रो?

5 मार्च से मेट्रो अपनी नियमित सेवाएं फिर से शुरू कर देगी और दिनभर सामान्य समयानुसार चलेगी। मतलब यह कि केवल होली के दिन ही यह बदलाव लागू रहेगा और अगले दिन से मेट्रो यात्रियों को अपनी पुरानी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।  

4 of 5
4 मार्च को मेट्रो की टाइमिंग क्या है? - फोटो : AdobeStock
क्यों किया गया बदलाव?

मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव का कारण मुख्य रूप से होली के दिन सुबह के समय होने वाला हुड़दंग है। दरअसल, होली के दिन सुबह सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर ज्यादा भीड़ रहती है। ऐसे में अगर रंग से भीगे हुए लोग मेट्रो में सफर करेंगे तो ये परेशानी का कारण बन सकता है। रंग खेलते समय कई बार सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियां भी सामने आती हैं, इसी के चलते समय में बदलाव किया जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
4 मार्च को मेट्रो की टाइमिंग क्या है? - फोटो : AdobeStock
लोगों से की गई अपील

यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे इस बदलाव की जानकारी को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। खासकर उन लोगों के लिए जो होली के दिन सुबह कहीं निकलना चाहते हैं, वे मेट्रो के बजाय अन्य परिवहन विकल्पों का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा नियमों का पालन करें और भीड़ से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें ताकि त्योहार का आनंद बिना किसी परेशानी के मनाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें