Avoid These Five Mistakes During Holi: अगर आप चाहते हैं कि होली पर रंग में भंग न पड़े तो इस लेख को आखिर तक पढ़ें। यहां हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी गलतियों के बारे में जिनकी वजह से आपको सीधा जेल तक हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 7
होली खेलते समय की ये 5 गलतियां तो होगी सीधा जेल
- फोटो : अमर उजाला
Holi Khelte Time Na Kare Ye Mistakes: होली का त्योहार खुशी, रंग और मस्ती का प्रतीक है। लेकिन त्योहार के अवसर पर कई लोग हल्की-फुल्की मस्ती को गंभीर अपराध में बदल देते हैं। कई बार लोग अनजाने में या मजाक में ऐसे काम कर देते हैं जो कानून के तहत गंभीर अपराध माने जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि त्योहार का आनंद लेने के साथ-साथ नियमों और सामाजिक मर्यादाओं का ध्यान रखा जाए।
इस लेख में हम बताएंगे वह सामान्य गलतिया, जिन्हें हर व्यक्ति को जानना चाहिए और कैसे आप बिना किसी परेशानी के होली मना सकते हैं। अगर आपने ये गलतियां की तो हो सकता है कि पुलिस आपको आपके घर से उठाकर ले जाए।
विज्ञापन
2 of 7
होली खेलते समय की ये 5 गलतियां तो होगी सीधा जेल
- फोटो : Adobe stock
1. महिलाओं को जबरन रंग लगाना
यदि कोई व्यक्ति महिलाओं पर जबरन रंग डालता है या शारीरिक छेड़छाड़ करता है, तो यह भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और धारा 323 के अंतर्गत आता है। इतना ही नहीं, अगर अपराध गंभीर है तो धारा 509 (महिलाओं की गरिमा का अपमान) भी लागू की जा सकती है। पुलिस तुरंत शिकायत पर मामला दर्ज कर सकती है।
विज्ञापन
3 of 7
होली खेलते समय की ये 5 गलतियां तो होगी सीधा जेल
- फोटो : Adobe stock
2. पानी के गुब्बारे मारने पर
पानी के गुब्बारे से किसी को चोट पहुंचाने पर धारा 323 (हानि पहुंचाना) या धारा 336 (जोखिम उत्पन्न करना) के तहत कार्रवाई की जा सकती है। यदि नशे में गुब्बारे फेंकने से गंभीर चोट लगती है, तो यह धारा 325 (गंभीर चोट पहुंचाना) में भी आता है।
4 of 7
होली खेलते समय की ये 5 गलतियां तो होगी सीधा जेल
- फोटो : Adobe stock
3. सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी करना
सार्वजनिक स्थान पर रंग और पानी गिराने से गंदगी फैलाना वेस्ट मैनेजमेंट नियमों और धारा 268 (सार्वजनिक स्वास्थ्य का उल्लंघन) के तहत दंडनीय है। इसमें जुर्माना या छोटे अपराध की कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 7
होली खेलते समय की ये 5 गलतियां तो होगी सीधा जेल
- फोटो : Adobe stock
4. नशे में हुड़दंग
होली में शराब या नशीले पदार्थों के सेवन के बाद अगर कोई बदसलूकी करता है, तो यह धारा 34 (सामूहिक अपराध) और धारा 188 (सार्वजनिक व्यवस्था भंग करना) के तहत आता है। इसके अलावा, शराब पीकर हिंसा करने पर धारा 151 (अस्थायी गिरफ्तारी) भी लागू हो सकती है।
विज्ञापन
6 of 7
होली खेलते समय की ये 5 गलतियां तो होगी सीधा जेल
- फोटो : Adobe stock
5. जानवरों पर रंग डालना
जानवरों के साथ क्रूर व्यवहार करना धारा 428 और 429 (जानवरों को चोट पहुँचाना या मारना) के तहत अपराध है। यह पशु क्रूरता अधिनियम (Prevention of Cruelty to Animals Act, 1960) के अंतर्गत भी आता है।
होली खेलते समय की ये 5 गलतियां तो होगी सीधा जेल
- फोटो : Adobe stock
इन बातों का ध्यान रखकर खेलें होली
1. होली खेलते समय महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखें
2. केवल हर्बल और ऑर्गेनिक रंगों का इस्तेमाल करें
3. सार्वजनिक स्थान पर गंदगी फैलाने या जानवरों पर रंग डालने से बचें
4. नशे में किसी पर रंग डालने या गुब्बाारे मारने से दूर रहें