Holi 2025 Investment Tips: 14 मार्च को देशभर में होली का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में होली के इस खास अवसर पर आप अपने भविष्य को नया रंग दे सकते हैं। आज हम आपको एक बेहद ही शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप महज दस हजार रुपये निवेश करके अपने लिए करोड़ों रुपये का फंड जुटा सकते हैं। ये पैसे न केवल भविष्य में आपको आर्थिक रूप से स्वतंत्र करेंगे बल्कि आप इन पैसों के जरिए अपने बच्चों की शादी करवा सकते हैं या इनका इस्तेमाल उनकी उच्च शिक्षा के लिए भी कर सकते हैं।
इसमें आपको म्यूचुअल फंड में एसआईपी बनाकर निवेश करना है। म्यूचुअल फंड निवेश का क्षेत्र बाजार जोखिमों के अधीन आता है। हालांकि, विशेषज्ञों के मुताबिक लॉन्ग टर्म निवेश के लिए यह क्षेत्र एक अच्छा विकल्प है। इसी सिलसिले में आइए समझते हैं कैसे आप दस हजार रुपये निवेश करके करोड़ों का फंड इकट्ठा कर सकते हैं?