Khoya Adulteration Test: मार्च का महीना चल रहा है और इस महीने का इंतजार लोगों को बेसब्री से रहता है। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है इस महीने आने वाला होली का पर्व। रंगों के इस त्योहार में बच्चों से लेकर बड़े लोग तक शामिल होते हैं और एक-दूसरे को रंग लगाते हैं। इस बार 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को रंग वाली होली खेली जाएगी। वहीं, होली के मौके पर गुझिया न बने ऐसा तो हो ही नहीं सकता, लेकिन क्या आप इस होली गुझिया बनाने के लिए जो मावा घर ला रहे हैं वो कहीं मिलावट वाला तो नहीं?
दरअसल, ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में मावे में मिलावट की जाती है जिसकी शिकायतें भी आती रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस होली बाजार से मावा खरीद रहे हैं तो आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे मिलावट वाले मावा की पहचान कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...