फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023: होली खेलते हुए स्मार्टफोन में चला गया है पानी, तो बिना घबराए करें यह काम

Wed, 08 Mar 2023 02:26 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To clean Water From Smartphone - फोटो : Istock
Holi 2023 Tips: देश में हर साल होली को काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। होली हिंदुओं के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस दिन बच्चे, बड़े, बूढ़े सभी लोग एक दूसरों को रंग लगाकर होली की बधाई देते हैं। होली के दिन बड़े पैमाने पर लोग पानी में रंग मिलाकर एक दूसरे के ऊपर फेंकते हैं। ऐसे में कई मर्तबा लोगों के स्मार्टफोन में पानी चला जाता है। इसके चलते उनका स्मार्टफोन ठीक ढंग से काम नहीं करता है। इसके अलावा मोबाइल फोन में कई तरह की और दिक्कतें भी आने लगती हैं। इस स्थिति में लोग काफी परेशान हो जाते हैं और अपने स्मार्टफोन को दोबारा ठीक करने के लिए कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। अगर आपके स्मार्टफोन में भी होली के दिन पानी चला गया है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको उस तरीके बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन को दोबारा ठीक कर सकते हैं। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
How To clean Water From Smartphone - फोटो : Istock
कई बार देखने को मिलता है कि स्मार्टफोन में पानी जाने के बाद लोग उसको दोबारा ऑन करने की कोशिश करते हैं। आपको फोन के स्विच को ऑन या ऑफ करने की गलती नहीं करनी चाहिए। इससे आपका स्मार्टफोन पूरी तरह खराब हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
How To clean Water From Smartphone - फोटो : Istock
स्मार्टफोन में पानी जाने के बाद आपको उसे चार्ज में लगाने की गलती भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। अगर आपके स्मार्टफोन में पानी चला गया है। ऐसे में आपको कम से कम 24 घंटे फोन को चार्ज में नहीं लगाना चाहिए। अगर आप इस स्थिति में फोन को चार्ज में लगाते हैं। ऐसे में उसके खराब होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। 

Holi 2023: होली पर बिटिया के भविष्य को दें नया रंग, इस स्कीम में करें 7 हजार निवेश, मिल सकते हैं 55.9 लाख

4 of 5
How To clean Water From Smartphone - फोटो : Istock
इसके अलावा आपको स्मार्टफोन में पानी जाने के बाद हीटर या ड्रायर का इस्तेमाल पानी को सुखाने के लिए नहीं करना चाहिए। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि होट एयर से फोन के नाजुक पार्ट्स ब्लो कर सकते हैं। इससे आपका फोन खराब हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To clean Water From Smartphone - फोटो : Istock
फोन में पानी जाने की स्थिति में आपको उसको टिश्यू पेपर की मदद से अच्छे से साफ करना चाहिए। इसके बाद चावल के डिब्बे या ड्रम में अपने फोन को करीब 24 घंटे के लिए रख दें। ऐसा कहा जाता है कि चावल पानी को काफी आसानी से सोख लेता है।

APY: होली पर पति-पत्नी अपने भविष्य को दें खुशियों का रंग, इस स्कीम में निवेश करने पर मिलेगी दस हजार की पेंंशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें