High Security Number Plate Challan: सड़कों पर सुरक्षा बढ़ाने और चोरी रोकने के लिए सरकार ने गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य कर दिया है। वाहन चालकों को लगता है कि एक बार यह प्लेट लग जाने के बाद उनका चालान कटने का झंझट हमेशा के लिए खत्म हो जाता है।
मगर यातायात नियमों के मुताबिक, सिर्फ नंबर प्लेट लगवा लेना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे लगाने के तौर-तरीकों का पालन करना भी उतना ही जरूरी है। अगर आप नियमों को नजरअंदाज करते हैं, तो आपकी गाड़ी पर भारी जुर्माना लग सकता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि वे कौन सी दो बड़ी गलतियां हैं, जिनकी वजह से एचएसआरपी होने के बावजूद आपका चालान कट सकता है।