फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Krishi Yantra Anudan: क्या है हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना? जिसमें कृषि यंत्रों को खरीदने पर मिलती है सब्सिडी

Tue, 15 Feb 2022 01:15 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्या है हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना? - फोटो : istock
देश के किसानों के लिए जहां एक तरफ केंद्र सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, वहीं राज्य सरकार भी किसानों को खेती करने के लिए कई सुविधाएं प्रदान कर रही है। इसी क्रम में हरियाणा में कृषि एवं कल्याण विभाग द्वारा 'हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना' की शुरुआत की गई है। कृषि यंत्र अनुदान योजना के अंतर्गत कृषि यंत्रों की खरीदी पर किसानों को हरियाणा सरकार की ओर से 40% से 50% तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा। इस योजना के और भी कई फायदे हैं। इसके तहत कृषि उपकरण खरीदने पर सब्सिडी प्रदान की जाती है, इस योजना के माध्यम से किसानो की आय बढ़ेगी। साथ ही आधुनिक कृषि यंत्र के माध्यम से किसानों के कृषि उत्पादन में भी वृद्धि होगी। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
क्या है हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना? - फोटो : istock
  • इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक स्थायी रूप से हरियाणा का निवासी होना चाहिए। भूमि आवेदक किसान के नाम पर या उसकी पत्नी, बच्चों या माता-पिता के नाम पर रजिस्टर्ड होनी चाहिए। साथ ही कृषि योग्य भूमि अनिवार्य है।
विज्ञापन

3 of 5
क्या है हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना? - फोटो : i stock
हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया
  • इसके लिए सबसे पहले आपको कृषि यंत्र अनुदान योजना हरियाणा कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  www.agriharyanacrm.com  पर जाना पड़ेगा। वेबसाइट के खुलने के बाद आपको वर्ष 2022-23  के दौरान सीआरएम योजना के तहत सब्सिडी प्राप्त करने के लिए आवेदन के लिंक पर जाना होगा।

4 of 5
क्या है हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना? - फोटो : istock
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा यहां पर आपको योजना का चयन करना है। इसके बाद आपको  प्रोसेस टू अप्लाई के बटन पर क्लिक करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या है हरियाणा कृषि यंत्र अनुदान योजना? - फोटो : istock
  • ऐसा करते ही आवेदन का फॉर्म आ जाएगा, जिसमें आपसे पूछी गई महत्वपूर्ण जानकारियां, जैसे कि डिस्टिक, ब्लॉक, नाम, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर जैसी सभी जानकारियों को सही से भरकर सबमिट कर दें। सबमिट करते ही आपकी आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें