फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST: जीएसटी रेट कम होने से रोजमर्रा की चीजें कितनी होंगी सस्ती, किन सामानों पर होगी ज्यादा बचत? ऐसे करें चेक

Wed, 10 Sep 2025 02:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

22 सितंबर से रोजमर्रा की कई जरूरी सामानों की कीमतें कम हो जाएंगी। इनमें तमाम घरेलू और रोजमर्रा की इस्तेमाल होने वाली चीजें शामिल हैं, जैसे दूध, पनीर, टूथपेस्ट, शैम्पू, नमकीन और बिस्कुट से लेकर कपड़े तक जिनके दाम कम हो जाएंगे। 
 
विज्ञापन
1 of 5
जीएसटी रेट कम होने से रोजमर्रा की चीजें कितनी होंगी सस्ती? - फोटो : Adobestock
GST Rate Changes: केंद्र सरकार ने त्योहारों से पहले देश की जनता को बड़ी राहत दी है। दरअसल, सरकार ने जीएसटी के तहत 4 स्लैब हटाकर 2 स्लैब (5%-18%) कर दिया है, तो वहीं सिन और लग्जरी प्रोडक्ट्स के लिए 40 फीसदी का स्पेशल स्लैब बनाया है। 22 सितंबर से रोजमर्रा की कई जरूरी सामानों की कीमतें कम हो जाएंगी। इनमें तमाम घरेलू और रोजमर्रा की इस्तेमाल होने वाली चीजें शामिल हैं, जैसे दूध, पनीर, टूथपेस्ट, शैम्पू, नमकीन और बिस्कुट से लेकर कपड़े तक जिनके दाम कम हो जाएंगे। 

सरकार ने जीएसटी स्लैब चेंज और रेट कट के बारे में बीते 3 सितंबर को ऐलान किया था। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि यह बदलाव और सुधार देश के आम आदमी से लेकर किसानों और छोटे व्यापारियों को ध्यान में रखकर किए गए हैं। साथ ही सरकार की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए खास वेबसाइट savingswithgst.in लॉन्च की गई है। इस वेबसाइट से आप यह देख सकते हैं कि 22 सितंबर से कौन से सामान की कीमत कम होगी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
जीएसटी रेट कम होने से रोजमर्रा की चीजें कितनी होंगी सस्ती? - फोटो : Amar Ujala Print
ऐसे करें पता

MyGovIndia की तरफ से यह वेबसाइट को लॉन्च की गई है। इसमें कई कैटेगरी दी गई हैं जैसे फूड प्रोडक्ट्स, स्नैक्स, घरेलू सामान, किचन आइटम्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स। आपको सिर्फ अपनी पसंद की चीजें कार्ट में डालनी हैं, जिसमें आपको बेस प्राइस, पुराने VAT के समय की कीमत और अब लागू होने वाले नए जीएसटी रेट के बाद की कीमत दिखेंगे। इससे आपको पता चल जाएगा कि किस सामान पर आपको कितनी बचत होने वाली है। उदाहरण के तौर आप कार्ट में गेंहू डालते हैं, तो 40 रूपये की बेस प्राइस पर VAT के समय 41 रुपये दिखेगी और नए जीएसटी के तह वही गेंहू 40 रुपये में मिलेगा
विज्ञापन

3 of 5
जीएसटी रेट कम होने से रोजमर्रा की चीजें कितनी होंगी सस्ती? - फोटो : Amar Ujala Print
कौन सा सामना कितना सस्ता होगा? 

नया जीएसटी रेट लागू होने के बाद रोजमर्रा की जरूरतों और पैकेज्ड फूड सामानों पर सीधी राहत मिलेगी। अब UHT दूध, पैक्ड पनीर और सभी तरह की भारतीय ब्रेड पर जीरो टैक्स लगेगा, जबकि साबुन, शैंपू, टूथब्रश, टूथपेस्ट, टेबलवेयर और साइकिल जैसे घरेलू सामान पर सिर्फ 5% जीएसटी लगेगा। 

PMVY: आपको मिलेगा पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ या नहीं? ऐसे करें पता
 

4 of 5
जीएसटी रेट कम होने से रोजमर्रा की चीजें कितनी होंगी सस्ती? - फोटो : Adobe Stock
कब से होगा लागू

22 सितंबर से नया बदलाव लागू हो जाएंगे। सरकार ने टीवी, फ्रिज, एसी, पावरबैंक, मोबाइल, चार्जर, कूलर, एलईडी बल्ब, एलपीजी गैस जैसी चीजों पर टैक्स कम कर दिया है, जिससे इनके दाम कम हो जाएंगे। अगर आप इन चीजों को 22 सितंबर के बाद खरीदते हैं, तो यह आपको कम दाम में मिलेंगी। खेती-बाड़ी से जुड़ी चीजों पर भी सरकार ने टैक्स कम कर दिया है, जिससे इनके भी दाम कम हो जाएंगे। 

Ayushman Card Registration: आयुष्मान कार्ड से करवा सकते हैं मुफ्त इलाज, जानें क्या है बनवाने का तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जीएसटी रेट कम होने से रोजमर्रा की चीजें कितनी होंगी सस्ती? - फोटो : AI
कंस्ट्रक्शन मैटेरियल्स, खेलने के सामान, खिलौने, चमड़े के उत्पाद, लकड़ी की वस्तुएं और हैंडीक्राफ्ट्स के दाम कम हो जाएंगे। साथ ही तेल-शैंपू और साबुन से लेकर कपड़े-जूते, नमकीन-बिस्कुट, पिज्जा-ब्रेड तक सस्ते हो जाएंगे। दूध, पनीर और घी जैसी चीजें भी सस्ती हो जाएंगी। पेंसिल, रबर-कटर समेत ग्लोब, मैन, प्रैक्टिस बुक, ग्राफ बुक, प्रयोगशाला नोटबुक पर भी टैक्स खत्म कर दिया गया है, जिससे इन चीजों के भी दाम कम हो जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें