जीएसटी रेट कम होने से रोजमर्रा की चीजें कितनी होंगी सस्ती?
- फोटो : AI
कंस्ट्रक्शन मैटेरियल्स, खेलने के सामान, खिलौने, चमड़े के उत्पाद, लकड़ी की वस्तुएं और हैंडीक्राफ्ट्स के दाम कम हो जाएंगे। साथ ही तेल-शैंपू और साबुन से लेकर कपड़े-जूते, नमकीन-बिस्कुट, पिज्जा-ब्रेड तक सस्ते हो जाएंगे। दूध, पनीर और घी जैसी चीजें भी सस्ती हो जाएंगी। पेंसिल, रबर-कटर समेत ग्लोब, मैन, प्रैक्टिस बुक, ग्राफ बुक, प्रयोगशाला नोटबुक पर भी टैक्स खत्म कर दिया गया है, जिससे इन चीजों के भी दाम कम हो जाएंगे।