GST Rate Changes September 2025: देश में करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने जीएसटी स्लैब में जो बदलाव किए थे वे आज से लागू हो गए हैं। जीएसटी के नए स्लैब लागू होने के बाद इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। रोजमर्रा के जीवन में उपयोग होने वाले कई सामान जैसे जैसे घी, साबुन और शैंपू से लेकर टीवी, एसी और फ्रिज तक की कीमतों में कमी होने जा रही है।
इन सब के अलावा टू-व्हीलर गाड़ियों और कार की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। सरकार के इस फैसले से देश में करोड़ों लोगों के पैसों की बचत होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि GST काउंसिल की 56वीं मीटिंग में सरकार ने इस फैसले को लिया था। वहीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी जानकारी 3 सितंबर को दी थी।