New Gratuity Rules: जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें पूरा महीना काम करने के बाद सैलरी दी जाती है। वहीं, जो लोग नौकरी करते हैं उन्हें नियमों के तहत कई अन्य सुविधाएं सरकार द्वारा भी दी जाती है। जैसे, नोकरीपेशा लोगों का पीएफ जमा किया जाता है जिसका लाभ उन्हें मिलता है ताकि, उन्हें भविष्य में आर्थिक दिक्कतें न हो। इसी तरह नौकरी करने वाले लोगों को एक और लाभ दिया जाता है, जो सरकार के नियमों के तहत लागू होता है।
इसमें किसी भी कंपनी में लगातार 5 साल काम करने के बाद कर्मचारी ग्रेच्युटी की कैटेगरी में आते हैं और उन्हें नौकरी छोड़ने के बाद आर्थिक लाभ मिलता है। पर अब इस नियम को बदल दिया गया है जिसमें अब 5 नहीं बल्कि, एक साल में ग्रेच्युटी मिलेगी। पर इस नए नियम का लाभ किन कर्मचारियों को मिलेगा और किन्हें नहीं? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...