फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का बड़ा फैसला: फ्लाइट से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, 31 अगस्त से किराया हो सकता है कम

Tue, 16 Aug 2022 05:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Air Fare Cap - फोटो : Istock
अगर आप फ्लाइट से यात्रा करते हैं। ऐसे में आपके लिए एक बड़ी खबर है। सरकार ने 2020 में कोरोना महामारी के समय लगाए गए एयरफेयर कैप सिस्टम को हटाने का फैसला लिया है। कोरोना महामारी के दौरान साल 2020 में केंद्र सरकार ने घरेलू एयरलाइनों पर एयर फेयर कैप सिस्टम लगाने का निर्णय लिया था। अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय एयर फेयर कैप सिस्टम को 31 अगस्त से हटा रही है। एविएशन मंत्रालय ने जानकारी दी है कि डेली मांग और एटीएफ प्राइस विश्लेषण को देखने के बाद यह निर्णय लिया गया है। उड्डयन मंत्रालय द्वारा लिए गए इस फैसले का बड़ा राहत एयरलाइंस कंपनियों को होगा। अब वह अपने मुताबिक विमान के किराये को कम या ज्यादा कर सकेंगी। इस फैसले के बाद फ्लाइट के जरिए यात्रा करने वाले यात्रियों को भी लाभ पहुंचेगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Air Fare Cap - फोटो : Istock
एयर फेयर कैप सिस्टम हटने के बाद एयरलाइन कंपनियां खुद से कीमत को कम या ज्यादा करके बाजार में प्रतिस्पर्धा कर सकेंगी। इससे पहले कंपनियों को एयरकैप के आधार पर ही बाजार में अपनी कीमतों को तय करना होता था। 
विज्ञापन

3 of 5
Air Fare Cap - फोटो : Istock
कोरोना महामारी के दौरान सरकार ने एयरलाइन कंपनियों के लिए एक खास तरह के एयरकैप सिस्टम को लागू किया था। इस एयरकैप सिस्टम के अंतर्गत सरकार हर 15 दिन के अंतराल पर एयरलाइन कंपनियों के न्यूनतम और अधिकतम किराये के बैंड को निर्धारित करने का काम करती थी। 

4 of 5
Air Fare Cap - फोटो : Istock
एयरलाइन कंपनियां सरकार द्वारा तय किए गए न्यूनतम और अधिकतम बैंड के अंतर्गत ही अपने किराये को तय कर सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Air Fare Cap - फोटो : Istock
हालांकि, अब ऐसा नहीं होगा। 31 अगस्त, 2022 से एयरलाइन कंपनियां अब खुद अपने किराये को तय कर सकेंगी। सरकार के इस फैसले के बाद आने वाले समय में यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए एयरलाइन कंपनियां किराये में कमी कर सकती हैं। ऐसे में फ्लाइट के जरिए सफर करने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें