फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Credit Card: बिना गारंटी सस्ती ब्याज दरों पर मिलता है लोन, जानें किसान क्रेडिट कार्ड की खास बातें

Fri, 29 Jul 2022 04:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : istock
Kisan Credit Card: देश की अर्थव्यवस्था में किसानों का एक महत्वपूर्ण योगदान है। हमारी अर्थव्यवस्था को गति देने में कृषि एक बड़ी भूमिका निभा रही है। वहीं दूसरी तरफ आज भी देश में कई किसानों की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। खेती करने के लिए वे आज भी कर्ज का सहारा लेते हैं। अक्सर देखने में मिलता है कि किसान गैर-अधिकृत जगहों से लोन लेकर खेती करते हैं। ऐसे में उनके ऊपर कर्ज का बोझ धीरे-धीरे काफी बढ़ जाता है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने किसानों के लिए एक खास किसान क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की है। आप किसान क्रेडिट कार्ड की मदद से बेहद ही सस्ती दरों पर लोन ले सकते हैं। इस पर आपको बेहद ही कम दरों पर ब्याज का भुगतान करना होता है। देश भर में बड़े पैमाने पर किसान इस क्रेडिट कार्ड को बनवा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं किसान क्रेडिट कार्ड के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : iStock
किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ वही लोग उठा सकते हैं, जो कृषि से जुड़ी गतिविधियों में संलग्न है। इस कार्ड की मदद से आप बेहद ही कम दरों पर 3 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : iStock
अगर आप किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में जान लेना चाहिए। इस कार्ड को बनाने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु 75 वर्ष तय की गई है।

4 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : iStock
इस कार्ड पर किसानों को बिना किसी गारंटी के 4 प्रतिशत की ब्याज दर पर लोन मिलता है। इस कार्ड का लाभ उठाने के लिए आपके पास खेती योग्य भूमि होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kisan Credit Card - फोटो : iStock
इसके अलावा किराये की भूमि पर खेती करने वाले कृषक भी किसान क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आपके पास आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक खाते की पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, जमीन के दस्तावेजों की जरूरत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें