Sanchar Saathi Portal: आज के इस डिजिटल युग ने हम सभी के हाथों में स्मार्टफोन को थमा दिया है। वर्तमान समय में मोबाइल फोन हमारी जरूरत बन चुका है। इसने हमें एक ऐसे डिजिटल इकोसिस्टम के साथ जोड़ा है, जहां हमारी जरूरत के कई काम काफी आसानी के साथ हो रहे हैं। इसमें हम अपने कई जरूरी चीजों को स्टोर भी कर सकते हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि स्मार्टफोन हमारी आइडेंटिटी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। वहीं अगर हमारा स्मार्टफोन कहीं पर खो जाए या फिर चोरी हो जाए।
इस स्थिति में हमें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। स्मार्टफोन के चोरी होने पर पैसों का ही नुकसान नहीं होता बल्कि उसमें हमारी कई जरूरी जानकारियां होती हैं, जिनका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी कड़ी में भारत सरकार एक शानदार पोर्टल को लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिसकी सहायता से खो चुके या चोरी हो गए स्मार्टफोन के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है। आइए जानते हैं -