फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, धान की MSP में सरकार ने की बढ़ोतरी

Wed, 28 May 2025 04:55 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अक्ष्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में यह फैसला लिया गया। इस एलान के बाद आने वाले सीजन में 1 क्विंटल धान के लिए किसानों को कम से कम 2369 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
Govt Increased MSP For Paddy By 69 Rupees - फोटो : AdobeStock
मोदी सरकार ने देशभर के करोड़ों किसानों को एक बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट मीटिंग में लिए गए बड़े फैसलों का एलान करते हुए यह बताया है कि सरकार ने 2025-26 के खरीफ सत्र के लिए धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP 69 रुपये बढ़ाकर 2369 रुपये प्रति क्विंटल करने की मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अक्ष्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में यह फैसला लिया गया। इस एलान के बाद आने वाले सीजन में 1 क्विंटल धान के लिए किसानों को कम से कम 2369 रुपये दिए जाएंगे। इससे पहले किसानों को 1 क्विंटल धान के लिए करीब 2300 रुपये दिए जाते थे। इसे अब 69 रुपये बढ़ा दिया गया है। विपणन सत्र 2025-26 के लिए 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को भी स्वीकृति दी गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
Govt Increased MSP For Paddy By 69 Rupees - फोटो : AdobeStock
14 खरीफ फसलों में धान के साथ मूंग, उड़द, कपास, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज, ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का, अरहर, सोयाबीन (पीला), तिल और रामतिल शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सुनिश्चित किया है कि किसानों को खेती में आने वाली लागत के ऊपर कम से कम 50 प्रतिशत का मार्जिन मिलना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
Govt Increased MSP For Paddy By 69 Rupees - फोटो : AdobeStock
देश में आजादी के बाद से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा कई शानदार योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। भारत सरकार किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम के अंतर्गत रियायती ब्याज दर पर लोन की सुविधा भी देती है। 

4 of 5
Govt Increased MSP For Paddy By 69 Rupees - फोटो : AdobeStock
यही नहीं केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना का भी संचालन किया जा रहा है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Govt Increased MSP For Paddy By 69 Rupees - फोटो : AdobeStock
6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना 3 किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के जरिए भेजी जाती है। अब तक इस योजना की कुल 19 किस्तों को जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें