फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Fasal Bima Yojana: बारिश या तूफान में खराब हुई फसल पर सरकार दे रही है मुआवजा, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

Sun, 17 Jul 2022 02:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Fasal Bima Yojana - फोटो : Istock
PM Fasal Bima Yojana in Hindi: आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना है। स्कीम के अंतर्गत किसानों को बारिश या तूफान के कारण नष्ट हो गई फसलों पर मुआवजा मिलता है। देश में आर्थिक रूप से कमजोर किसानों की संख्या काफी ज्यादा है। इस कारण देश में कई किसान कर्ज के सहारे खेती करते हैं। वहीं कई बार भारी बारिश, आंधी, तूफान या किसी दूसरी प्राकृतिक आपदा के कारण उनकी फसल खराब हो जाती है। ऐसे में किसानों के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। इसके अलावा उन पर कर्ज का बोझ भी काफी बढ़ जाता है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को शुरू किया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
PM Fasal Bima Yojana - फोटो : iStock
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बारिश या किसी दूसरी प्राकृतिक आपदा में नष्ट हुई फसलों पर मुआवजा मिलता है। इस योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को काफी कम प्रीमियम भरना होता है।
विज्ञापन

3 of 5
PM Fasal Bima Yojana - फोटो : अमर उजाला
इसमें उनको खरीफ फसलों के लिए बीमित राशि का 2% और रबी फसलों के लिए बीमित राशि का 1.5% का प्रीमियम अदा करना होगा। वहीं वाणिज्यिक और बागवानी फसलों के लिए बीमित राशि का 5% प्रीमियम भुगतान करना होता है। इस स्कीम के तहत क्लेम रेश्यो 88.3 प्रतिशत है।

4 of 5
PM Fasal Bima Yojana - फोटो : istock
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में आवेदन करने के लिए आपको भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://pmfby.gov.in/ पर विजिट करना है। इसके बाद Apply as a Farmer के विकल्प का चयन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Fasal Bima Yojana - फोटो : iStock
इस प्रोसेस को करने के बाद आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें। फॉर्म फिल करने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपको एक कोड मिलेगा। भविष्य में क्लेम सेटलमेंट प्रोसेस के लिए आपको इस कोड की जरूरत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें