फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kusum Yojana: सोलर पंप लगाने पर किसानों को मिल रही है 60 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

Wed, 09 Nov 2022 03:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kusum Yojana - फोटो : Istock
PM Kusum Yojana: हमारे देश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि क्षेत्र पर आधारित है। खेती किसानी करते समय किसानों को कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। देश में आज भी कई किसान डीजल से चलने वाले इंजनों का उपयोग खेतों की सिंचाई करने के लिए करते हैं। वहीं आज की इस महंगाई के दौर में डीजल और पेट्रोल के दाम जिस तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में खेतों की सिंचाई करने में किसानों की एक बड़ी राशि डीजल को खरीदने में खर्च हो जाती है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री कुसुम योजना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को 60 प्रतिशत की सब्सिडी पर सोलर पंप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री कुसुम योजना के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kusum Yojana - फोटो : Istock
प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत किसानों और सरकारी समितियों को नया सोलर पंप लगाने पर 60 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है। इसमें केंद्र और राज्य सरकारें 30-30 प्रतिशत की सब्सिडी किसानों को दे रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
PM Kusum Yojana - फोटो : Istock
वहीं 30 प्रतिशत राशि का लोन किसानों को बैंक के जरिए दिया जा रहा है। इस योजना में सौर पंप वितरण, सौर ऊर्जा कारखाने का निर्माण, ट्यूबवेल का निर्माण और वर्तमान पंपों का आधुनिकीकरण जैसे चार कंपोनेंट शामिल हैं। 

4 of 5
PM Kusum Yojana - फोटो : Istock
प्रधानमंत्री कुसुम योजना का लाभ उठाकर किसान बेहद कम कीमत पर अपने खेतों में सोलर पंप को लगवा सकते हैं। पीएम कुसुम योजना में आवेदन करने से पहले आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kusum Yojana - फोटो : Istock
इस स्कीम का लाभ किसान, किसानों का समूह, किसान उत्पादक संगठन, पंचायत, एएफपीओ, पंचायत, सहकारिता, जल उपयोगकर्ता यूनीट उठा सकते हैं। आप प्रधानमंत्री कुसुम योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें