Google Map New Roads Mapping: उत्तर प्रदेश को आज एक और नए एक्सप्रेसवे की सौगात मिली है जिसका उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिया है। इस एक्सप्रेसवे का नाम गंगा एक्सप्रेसवे है और ये सिक्स लेन का एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा है।
पर क्या आप जानते हैं कि लगभग 36000 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ ये गंगा एक्सप्रेसवे गूगल मैप पर नहीं आ रहा है। सर्च करने पर आपको इसका सही रूट नहीं दिखाई देगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गूगल मैप पर सड़कें कैसे अपडेट होती है? चलिए जानते हैं इस बारे में...