Gold Purity Verification: सोना खरीदना हर भारतीय परिवार के लिए सिर्फ एक निवेश नहीं होता, बल्कि एक भावनात्मक परंपरा भी है। मगर जब भी हम सोने के गहने खरीदते हैं, तो मन में हमेशा एक डर बना रहता है कि कहीं सोना मिलावटी या नकली तो नहीं है। ग्राहकों को इसी बड़े धोखे से बचाने के लिए सरकार ने हॉलमार्किंग के साथ 6 अंकों का 'एचयूआईडी' (HUID) 'हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन' कोड अनिवार्य कर दिया है। एक आम इंसान अक्सर इस कोड को गहनों पर लिखा हुआ देखता तो है, लेकिन इसका असली मतलब नहीं समझ पाता है।
वास्तव में यह कोड आपके सोने का एक आधिकारिक पहचान है, जो उसकी शुद्धता की 100% गारंटी देता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि यह 6 अंकों का जादुई कोड क्या है और कैसे आप बिना किसी सुनार के पास जाए, अपने मोबाइल से घर बैठे ही सोने की असली शुद्धता की जांच मिनटों में कर सकते हैं।