फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold: सोने की ज्वेलरी खरीदने पर मिलता है इंश्योरेंस कवर, चोरी या आग लग जाए तो मिलते हैं पैसे वापस

Mon, 05 Jan 2026 07:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई प्रीमियम ज्वेलरी ब्रांड ज्वेलरी की खरीद पर इंश्योरेंस कवर देते हैं। यह इंश्योरेंस कवर सोने की चोरी या आग लगने जैसी घटनाओं पर होने वाले आर्थिक नुकसान को कवर करता है। 
विज्ञापन
1 of 5
Gold Jewellery Insurance - फोटो : ANI
भारत में लोग बड़े पैमाने पर सोने की ज्वेलरी खरीदते हैं। हमारे देश में सोने की ज्वेलरी सिर्फ आभूषण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे निवेश के तौर पर भी कई लोग खरीदते हैं। आज के समय सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। हालांकि, बढ़ती कीमतों के बीच लोग जब भी सोने की ज्वेलरी खरीदते हैं, तो उसकी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित रहते हैं। देश में अक्सर सोने के गहनों के चोरी होने की कई घटनाएं सामने निकलकर आती रहती हैं।

इसके अलावा कई बार दुर्भाग्यवश घर में आग लगने पर भी कई लोगों की ज्वेलरी जलकर खराब हो जाती है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि विश्वसनीय दुकानों से ज्वेलरी को खरीदने पर उस पर बीमा कववर भी मिलता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Gold Jewellery Insurance - फोटो : Adobe stock
अब कई ज्वेलर्स और बीमा कंपनियां सोने की ज्वेलरी पर इंश्योरेंस की सुविधा देती हैं। ज्वेलरी खरीदने पर तय वर्षों का इंश्योरेंस कवर मिलता है। इस पर आपसे मामूली शुल्क लिया जा सकता है। इस इंश्योरेंस में चोरी, आग लगने आदि स्थितियों में आर्थिक नुकसान होने पर इंश्योरेंस कवर मिलता है। 

Business Ideas: इस बिजनेस से लोग कर रहे लाखों रुपये की कमाई, ऐसे शुरू करके आप भी बन सकते हैं कम समय में अमीर

विज्ञापन

3 of 5
Gold Jewellery Insurance - फोटो : Adobe stock
आज के समय जब चोरी और हादसों के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में ज्वेलरी इंश्योरेंस ग्राहकों के लिए एक स्मार्ट और सुरक्षित विकल्प है। कुछ प्रीमियम ज्वेलरी ब्रांड खरीद के साथ सीमित अवधि का फ्री इंश्योरेंस भी देते हैं। इंश्योरेंस की अवधि ज्वेलरी की कीमत और पॉलिसी की शर्तों पर निर्भर करती है।

Indian Railways: रेलवे ने टिकट बुकिंग नियमों में किया बड़ा बदलाव, बिना आधार लिंक 8AM-4PM नहीं होगा टिकट बुक

4 of 5
Gold Jewellery Insurance - फोटो : Adobe stock
अगर आपकी इंश्योर्ड ज्वेलरी चोरी हो जाती है या आग जैसी घटना में उसको नुकसान पहुंचता है। इस स्थिति में बीमा कंपनी तय नियमों और शर्तों के अनुसार भुगतान करेगी। इस बात का ध्यान रखें कि बीमा को क्लेम करने के लिए आपके पास ज्वेलरी की खरीद रसीद होनी चाहिए। 

Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना में करने जा रहे हैं, तो जान लें किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gold Jewellery Insurance - फोटो : adobe stock
ज्वेलरी इंश्योरेंस लेने के बाद आपको उसके बिल, हॉलमार्क सर्टिफिकेट और फोटो सुरक्षित रखना जरूरी है। इसके अलावा क्लेम के समय एफआईआर और अन्य दस्तावेज की मांग भी की जा सकती है। आपको ज्वेलरी का इंश्योरेंस खरीदते समय पॉलिसी की शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
 

सर्दियों के सीजन में गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करने से पहले जरूर जान लें ये बातें, नहीं तो हो सकता है बड़ा हादसा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें