Difference Between Gold Coin And Jewelry: भारत में धनतेरस के पावन अवसर पर सोना खरीदना बहुत ही शुभ और परंपरा का अहम हिस्सा माना जाता है। इस खास मौके पर जब लोग बाजार जाते हैं, तो उनके सामने मुख्य रूप से दो बड़े विकल्प होते हैं पहला सोने का सिक्का यानी गोल्ड कॉइन और दूसरा सोने के गहने यानी गोल्ड ज्वेलरी।
हालांकि, बहुत से लोगों को यह स्पष्ट जानकारी नहीं होती कि निवेश या पहनने के लिहाज से दोनों में से कौन सा विकल्प ज्यादा बेहतर और फायदेमंद है। गहने पारंपरिक रूप से पहनने के काम आते हैं, जबकि सिक्के शुद्ध बचत का सबसे अच्छा जरिया बनते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि गोल्ड कॉइन और गोल्ड ज्वेलरी में क्या बुनियादी अंतर है।