फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी गर्म करने के लिए गीजर बेहतर या इमर्शन रॉड? यहां जानें इसके कौन सा है ज्यादा सुरक्षित

Sun, 01 Nov 2026 02:56 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Best Water Heater For Home: ठंडी के दिनों में अक्सर लोग पानी गर्म करने के लिए  गीजर या इमर्शन रॉड खरीदने के बारे में सोचते हैं।
  • मगर लोगों के मन ये बड़ी दुविधा रहती है कि उनके लिए इन दोनों में से अच्छा विकल्प कौन सा है। आइए इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गीजर और इमर्शन रॉड की तुलना - फोटो : Amar Ujala
Geyser vs Immersion Rod Comparison: सर्दियों का मौसम आते ही हर घर में पानी गर्म करने की जरूरत सबसे पहले महसूस होने लगती है। ऐसे में बाजार में मौजूद विकल्पों में से सही उपकरण चुनना एक बड़ा सवाल बन जाता है, जिसमें आमतौर पर लोग 'गीजर' और 'इमर्शन रॉड' (पानी गर्म करने वाली रॉड) के बीच उलझन में रहते हैं। दोनों ही उपकरणों का मुख्य काम पानी को गर्म करना है, लेकिन इनकी कीमत, बिजली की खपत, इस्तेमाल करने का तरीका और सुरक्षा के मामले में जमीन-आसमान का फर्क होता है।

अगर आप भी इस ठंड में अपने घर के लिए इनमें से कोई एक सही उपकरण खरीदने की सोच रहे हैं, तो खरीदारी करने से पहले इसके खर्च और सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं को जान लेना बहुत जरूरी है। आइए इस लेख दोनों के बारे में समझते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गैस गीजर - फोटो : AI
खर्च और बिजली बिल में क्या अंतर है?
  • इमर्शन रॉड बहुत सस्ती आती है और कम पानी गर्म करने के लिए बिजली की खपत भी गीजर की तुलना में कम करती है।
  • इसके विपरीत, गीजर की शुरुआती कीमत काफी अधिक होती है और यह स्टोरेज के कारण बिजली का बिल भी ज्यादा बढ़ाता है।
विज्ञापन

3 of 5
बाथरूम के लिए गीजर - फोटो : AI
सुरक्षा के मामले में कौन बेहतर है?
  • सुरक्षा के लिहाज से गीजर बहुत सुरक्षित माना जाता है क्योंकि यह दीवार पर फिट होता है और इसमें ऑटो-कट जैसे फीचर्स होते हैं।
  • वहीं इमर्शन रॉड खुले पानी में डाली जाती है, जिससे करंट लगने का जोखिम हमेशा बना रहता है।

4 of 5
Immersion Rod - फोटो : AdobeStock
सुविधा और इस्तेमाल में क्या फर्क है?
  • गीजर एक बार चालू करने पर लंबे समय तक गर्म पानी और शावर की सुविधा देता है।
  • इसके मुकाबले इमर्शन रॉड से बाल्टी भर पानी गर्म करने के लिए बार-बार मैनुअल देखरेख और सावधानी रखनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपके लिए कौन सा विकल्प सही है? - फोटो : AI
आपके लिए कौन सा विकल्प सही है?
  • अगर आपका बजट कम है और छोटे परिवार के लिए कभी-कभार पानी गर्म करना है, तो रॉड ठीक है।
  • मगर स्थायी और सुरक्षित इस्तेमाल के लिए गीजर हर लिहाज से एक बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें