Lost Gas Passbook Procedure: रसोई गैस कनेक्शन से जुड़ा हर दस्तावेज बहुत महत्वपूर्ण होता है, जिसमें गैस पासबुक (डायरी) का होना सबसे जरूरी माना जाता है। इस पासबुक में सब्सिडी का हिसाब, रिफिल बुकिंग की जानकारी और कनेक्शन से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल दर्ज होती है। कई बार लापरवाही या अन्य कारणों से गैस पासबुक घर में कहीं खो जाती है या गायब हो जाती है।
ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं के मन में यह सवाल जरूर आता है कि अब वे अपनी सब्सिडी या बुकिंग कैसे संभालेंगे। अगर आपका भी गैस पासबुक कहीं खो गया है, तो आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बहुत आसानी से नया डुप्लीकेट पासबुक बनवा सकते हैं। आइए इस लेख में सरल भाषा में जानते हैं कि इसके लिए आपको क्या प्रक्रिया अपनानी होगी।