इन दिनों देशभर में गैस की किल्लत होने की वजह से बहुत से लोगों को बुकिंग करते समय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वैसे तो गैस बुकिंग न होने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से एक बड़ा कारण केवाईसी न होना भी है। ऐसे में, अगर आपको भी ई-केवाईसी न होने की वजह से गैस बुकिंग में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तो आप घर बैठे भी ई-केवाईसी कर सकते हैं।
बता दें कि अब गैस एजेंसियां घर बैठे ऑनलाइन ई-केवाईसी करने की आधुनिक सुविधा दे रही हैं। इसके लिए आपको संबंधित गैस कंपनी का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करना होगा, जिसके बाद आपको 'आधार फेस आरडी' (Aadhaar FaceRD) ऐप इंस्टॉल करना है। इसके बाद आप खुद से फेस ऑथेंटिकेशन कर सकते हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सिस्टम से फर्जी कनेक्शनों को हटाकर पारदर्शिता लाना और सब्सिडी का पैसा सीधे असली हकदार के खाते में पहुंचाना है। आइए, इसी प्रक्रिया को आसानी से समझते हैं।